फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dig the hole deep... after hearing this the mother feared something bad would happen.

Rohtak News: गड्ढा गहरा खोदो... सुनकर मां को हुआ अनहोनी का अंदेशा

Sat, 26 Oct 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dig the hole deep... after hearing this the mother feared something bad would happen.
रोहतक। नांगलोई में जब 20 अक्तूबर की रात को युवती घर नहीं लौटी तो मां को चिंता सताने लगी। रात करीब साढ़े 11 बजे युवती की मां ने उसके प्रेमी कथित संजू उर्फ सलीम के पास फोन किया और कहा कि बेटी से बात कराओ। इस पर संजू ने कहा वह जंगल में है और घर जाकर बात कराएगा। इस दौरान अफरा-तफरी में सलीम ने कॉल कट नहीं की और अपने दोस्तों से कहा कि गड्ढा गड्ढा गहरा खोदो नहीं तो लाश ऊपर आ जाएगी। यह बात सुनकर युवती की मां को अनहोनी का अंदेशा हुआ और 21 अक्तूबर की सुबह होते ही पुलिस के पास पहुंची। लेकिन, पुलिस ने उन्हें भगा दिया कि वह अपनी मर्जी से गई है, इस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी। वह उसे स्वयं तलाश करें।
विज्ञापन

इसके बाद महिला घर आ गई और बेटे को घटना की जानकारी दी तो वह कुछ लोगों को लेकर थाने गया और वहां पर शिकायत की। दिल्ली की नांगलोई पुलिस ने शिकायत तो ले ली, लेकिन दर्ज नहीं की। इसके बाद लड़के का फोन बंद आने लगा तो उनका संदेह गहराता चला गया। 21 की शाम को ही युवती की मां आरोपी के घर गई तो उसके माता-पिता से उसके बारे में पूछा। तब दंपती ने बताया कि उनके यहां कोई संजू नहीं है। हालांकि सलीम उनका बेटा है, लेकिन वह आवारा है और उसे घर से भी बेदखल कर रखा है। दंपती सलीम का आधार कार्ड लेकर आए तो युवती की मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। जिसे वह और उनकी बेटी संजू मान रही थी वह सलीम निकला। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस को घटना बताई तो आरोपी सलीम को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कबूलनामे से मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन




-जैसा कि युवती के भाई ने अमर उजाला संवाददाता को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम हाउस में बताया।

दो बार रुकी पोस्टमार्टम प्रक्रिया, तीसरी बार में हुई पूरी



युवती के शव की शुक्रवार सुबह से दो बार पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन दाेनों बार राेक दी गई। चूंकि दिल्ली पुलिस युवती के शव का दाह संस्कार रोहतक में ही कराना चाहती है, जबकि परिवार शव दिल्ली ले जाने के लिए अड़ा था। शाम को फिर डॉक्टरों के पैनल ने दबाव बनाया तो दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हालांकि रात में शव को पीजीआई में ही रखकर रोहतक में अंतिम संस्कार कराने की योजना दिल्ली पुलिस ने बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-



हत्या के मामले में दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं और इस मामले में पूछताछ की जा रही है। युवती के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

-सचिन कुमार, बाहरी दिल्ली डीसीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed