फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DIET started e-content development training camp

Rohtak News: डायट ने आरम्भ किया ई-कंटेंट डेवलपमेंट प्रशिक्षण शिविर

Tue, 26 Mar 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
DIET started e-content development training camp
रोहतक। डायट मदीना में मंगलवार को पांच दिवसीय ई-कंटेंट डेवलपमेंट प्रशिक्षण शिविर का आरंभ हुआ। जिसमें सांपला तथा महम ब्लॉक के अध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डायट प्राचार्य वीरेंद्र मलिक ने किया।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता डॉ. जसबीर ने बताया कि एससीईआरटी से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर इस शिविर में अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। यह प्रशिक्षण अलग-अलग बैच में चलेगा जिसमें मास्टर ट्रेनर विभिन्न स्कूलों से आए टीजीटी एवं पीजीटी अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे। आईसीटी आधारित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी अध्यापकों को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाना तथा इ-कंटेंट बनाने एवं प्रयोग करने संबंधी जानकारी देना है। प्रशिक्षण शिविर डाइट मदीना की तरफ से आयोजित किया जा रहा है जिसके ओवरऑल इंचार्ज डायट प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र सिवाच हैं। प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर की भूमिका डॉ. आरती, डॉ. अलका मदान, अनिल कौशिक तथा डॉ. उर्मिला ने निभाई। डायट की तरफ से डॉ. मनु दहिया, कुलवीर, सुमन और मनजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed