फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   did not participate in

जमीन 9 हजार रुपये प्रतिवर्ग गज ही चाहिए, बोली प्रक्रिया में नहीं लेंगे भाग

Sun, 24 Jan 2021 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
did not participate in
काठमंडी पंचायत समिति के सदस्य शहरी विकास प्राधिकरण के प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के जमीन के रेट - फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर के प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन के रेट को लेकर काठमंडी पंचायत समिति ने एक बार फिर कहा है कि काठमंडी के दुकानदार 9 हजार रुपये प्रतिवर्ग गज के हिसाब से ही जमीन लेंगे। शहरी विकास प्राधिकरण की किसी बोली प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे। अलॉटमेंट सिस्टम के तहत ही उनको प्लाट दिए जाएं। शनिवार को काठमंडी में हुई दुकानदारों की मीटिंग में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। डेढ़ दशक पहले झज्जर रोड पर डबल फाटक के ऊपर से ओवरब्रिज बनाया गया था। ओवरब्रिज के चलते काठमंडी की रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन के दोनों तरफ की दुकानें प्रभावित हुई थी। उसी समय तय हुआ था कि काठमंडी को शहर से बाहर आबाद किया जाएगा। इसके अलावा शहर की हिसार रोड, सुभाष रोड व भिवानी रोड स्थित ट्रक, ट्रैक्टर, कार व दूसरी ऑटो मार्केट को भी बाहर ले जाया जाए। योजना के तहत शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की ओर से ओल्ड शुगर मिल की जमीन खरीद कर सेक्टर 21, 18 व 18ए विकसित किया गया। वहां पर ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाना है, जहां विभाग 29 हजार 900 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से व्यापारियों को बोली प्रक्रिया के माध्यम से जमीन देना चाहता है। लेकिन व्यापारी जमीन का रेट ज्यादा मानकर बोली से अब तक किनारा करते रहे हैं। एक तरफ विधायक बीबी बतरा ने सीएम से मिलकर पिछले दिनों जमीन का रेट 10 हजार रुपये करने की मांग की थी, दूसरी तरफ पूर्व मंत्री ग्रोवर ने व्यापारियों को जमीन का रेट बोली प्रक्रिया के बाद कम कराने वादा किया था। हालात को देखते हुए शनिवार को काठमंडी पंचायत समिति की मीटिंग हुई, जिसमें गहन मंथन किया गया।
विज्ञापन

200 व्यापारियों के हस्ताक्षर करवाकर भेजा जाएगा मांग पत्र
काठमंडी पंचायत समिति के कोषाध्यक्ष राजीव यादव की दुकान पर शनिवार शाम को काठमंडी के व्यापारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान उमेद सिंह ने की। जबकि संचालन कोषाध्यक्ष ने किया। प्रधान उमेद सिंह ने बताया कि सर्वसम्मति से सभी दुकानदारों ने कहा कि, वे 9 हजार रुपये प्रतिवर्ग के हिसाब से ही जमीन लेंगे। किसी तरह की बोली प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे। शहरी विकास प्राधिकरण अलॉटमेंट सिस्टम के तहत दुकानदारों को प्लॉट दे, जिनका पंजीकरण किया गया है। यह मांग पत्र सीएम, पूर्व मंत्री व विधायक को डाक के माध्यम से भेजा जाएगा, जबकि एचएसवीपी के अधिकारियों को कार्यालय में देकर आएंगे। मांग पत्र पर काठमंडी के 200 व्यापारियों से हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। मीटिंग में योगेश, मुकेश, राजेश, केशव, विनोद, सज्जन, गोपालराम, रामनिवास, भोला प्रधान, ओमप्रकाश व पप्पन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed