बेरी। गांव दुजाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न विभागों का शैक्षिक गुणवत्ता और पाठ्यक्रम आंकलन के लिए शैक्षणिक व प्रशासनिक ऑडिट संपन्न हुआ। इस ऑडिट की अध्यक्षता डॉ. सेवा सिंह दहिया, प्रोफेसर लोक प्रशासन विभाग, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा डीन एकेडमिक अफेयर्स के प्रतिनिधि के रूप में की।
इसमें प्रशासनिक विशेषज्ञ के रूप में वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा, औद्योगिक विशेषज्ञ के रूप में मावेन सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनीष मग्गु व पूर्व छात्र के रूप पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग एलयूवीएएस हिसार, सेवानिवृत प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यवीर सिंह अहलावत शामिल हुए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. तराना नेगी व आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. रजनी दुआ ने ऑडिट टीम में आंतरिक सदस्य की भूमिका निभाई। ऑडिट टीम महाविद्यालय की प्राचार्य आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ की समन्वयक व सहयोगी सदस्यों कैटलॉग की संयोजिका डॉ. मोनिका डॉ. दीपा व डॉ. संदीप कुमार द्वारा परिसर की वनस्पति विविधता नामक कैटलॉग का विमोचन किया गया। टीम ने महाविद्यालय के सभी विभागों, पुस्तकालय व प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत ऑडिट टीम ने सभी स्टॉफ सदस्यों की सराहना करते हुए संकाय सदस्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सुझाव और सलाह देते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।