फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dharmbir in nada, Olympic team, family were indebted , why will I take drug

धर्मबीर बाेले ः मुझे ओलंपिक तक पहुंचाने को परिवार कर्जदार हो गया, मैं प्रतिबंधित दवा क्यों लूंगा 

Sat, 13 Aug 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 13 Aug 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dharmbir in nada, Olympic team, family were indebted , why will I take drug
धर्मबीर - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद डोप में फंसे धावक धर्मबीर शुक्रवार को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) में कमेटी के सामने सुनवाई के लिए पेश हुए और दो घंटे तक अपना पक्ष रखा। धर्मबीर ने कहा कि मुझे ओलंपिक तक पहुंचाने के लिए परिवार कर्जदार हो गया। ऐसे में मैं प्रतिबंधित दवा क्यों लूंगा?
विज्ञापन


उन्होंने डोप टेस्ट फेल होने को अपने खिलाफ साजिश बताया और पहलवान नरसिंह यादव की तरह ओलंपिक में भेजने की गुजारिश की। बताया जा रहा है कि कमेटी शनिवार को रिपोर्ट देगी। उसके बाद ही तय हो पाएगा कि धर्मबीर को ओलंपिक भेजा जाए या डोप टेस्ट कराया जाए। धर्मबीर को नाडा कार्यालय लेकर जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू गये थे। 
विज्ञापन


बता दें कि 200 मीटर रेस में देश को 36 साल बाद ओलंपिक का टिकट दिलाने वाले धावक धर्मबीर को डोप में फंसने के बाद बड़ा झटका लगा है। नाडा में अपील करने के बाद धर्मबीर को 28 अगस्त को सुनवाई के लिए बुलाया गया था, लेकिन ओलंपिक को देखते हुए जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू ने मामले में हस्तक्षेप किया और बुधवार को धर्मबीर को लेकर भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिले। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल और नाडा के डीजी नवीन अग्रवाल से सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धर्मबीर के मामले में कमेटी का गठन किया गया। शुक्रवार को नाडा कार्यालय में सुनवाई के दौरान धर्मबीर ने कहा कि मैं जानता हूं कि किस चीज को खाने से डोपिंग में फंस सकता हूं तो मैं ऐसी चीजें क्यों खाऊंगा, जिससे डोपिंग में फंस जाऊं। धर्मबीर ने कहा कि बंगलूरू में कैंप के दौरान सभी का खाना एक जगह बनता था और पानी भी सामान्य पीते थे।

ऐसे में हो सकता है कि उसी समय किसी ने उसके खाने में कुछ मिला दिया हो। वह किसी को खाने में कुछ डालते हुए देख लेता तो उसे खाता ही नहीं। करीब 2 घंटे तक हुई सुनवाई में धर्मबीर अपना पक्ष रखता रहा। उसके पक्ष में बलराज कुंडू भी डटे रहे। बताया गया कि कमेटी शनिवार को अपनी रिपोर्ट देगी, जिससे तय होगा कि धर्मबीर ओलंपिक में जाएगा या नहीं। 


धर्मबीर के पास आज आखिरी दिन
धावक धर्मबीर के पास रियो जाने के लिए शनिवार को आखिरी दिन होगा। यदि वह शनिवार को रियो जाते हैं, तभी ओलंपिक में खेल सकते हैं। जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू का कहना है कि इसी कारण कमेटी से आग्रह किया गया है कि वह शनिवार को अपनी रिपोर्ट दे। वह उसे भेजने के लिए कहते हैं तो शनिवार की रात को भी धर्मबीर को भेज दिया जाएगा। इसके लिए वह खुद प्रबंध करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed