फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dharambir received the youth organizer award

Rohtak News: धर्मबीर को मिला युवा संगठन कर्ता सम्मान

Fri, 13 Jun 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 13 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dharambir received the youth organizer award
12सीटीके15... स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटौली में स्वामी इंद्रवेश की 19वीं पुण्यतिथि पर
रोहतक। स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटौली में स्वामी इंद्रवेश की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर युवा संकल्प व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में धर्मबीर सरपंच को युवा संगठन कर्ता सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान स्वामी आर्यवेश ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी विशाल मलिक ने स्वामी इंद्रवेश को वैदिक विचारों के प्रखर प्रचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में स्मरण किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता बिरजानंद ने कहा कि स्वामी ने समाज निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम आर्या ने कहा कि आर्य समाज का यह अभियान स्वामी इंद्रवेश की प्रेरणा से ही प्रारंभ हुआ था। पूर्व विधायक अजीत सिंह ने कहा कि स्वामी इंद्रवेश कन्या भ्रूण हत्या, नशा उन्मूलन व किसानों के अधिकारों के प्रखर प्रवक्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी से स्वामी सुमित्रानंद को आर्य विरक्त सम्मान, चंडीगढ़ विवि में दयानंद चेयर के अध्यक्ष डॉ. विक्रम विवेकी व राजस्थान के आचार्य वेदप्रिय को आर्य विद्वत सम्मान से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed