फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dhanteras... Days worth one rupee, cars worth Rs 75 lakh were sold.

Rohtak News: धनतेरस... एक रुपये के दीये से लेकर 75 लाख तक की कार बिकी

Wed, 30 Oct 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 30 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras... Days worth one rupee, cars worth Rs 75 lakh were sold.
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। धनतेरस पर इस बार 125 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। ग्राहकों ने एक रुपये के दीये से लेकर 75 लाख तक की लग्जरी कार खरीदी है। जिले में तीन लग्जरी समेत करीब 150 कारें बिकीं। इसके अलावा 250 से ज्यादा बाइक बिकीं। करीब 75 करोड़ का आभूषण बाजार, चार करोड़ का बर्तन बाजार व दो करोड़ का कपड़़ा, झाड़ू, दीये व अन्य सामान का कारोबार हुआ।
मंगलवार को सुबह से ही शहर के बाजार गुलजार नजर आए। बाजार में देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। धनतेरस के चलते लोगों ने जमकर खरीदारी की। हर व्यक्ति ने अपने सामर्थ्य के अनुसार सामान खरीदा। किसी ने मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, झाड़ू व अन्य जरूरी सामान खरीदा तो किसी ने आभूूषण, कार, बाइक व अन्य कीमती सामान लिया। इसके चलते कार शोरू, आभूषण विक्रेताओं के पास दिनभर ग्राहकों का हुजूम लगा रहा। छोटी दुकानों पर भी भीड़ रही। शहर के गांधी कैंप, डी-पार्क, मेडिकल मोड़, मॉडल टाउन, रेलवे रोड, किला रोड, झज्जर रोड, पालिका बाजार, पुराना स्टैंड, भिवानी स्टैंड, चमेली मार्केट समेत विभिन्न बाजारों में रौनक रही।
विज्ञापन


सड़क पर उतरी 75 लाख की कार्निवल
धनतेरस पर कार बाजार शानदार रहा। लोगों ने अपनी पसंद की कार खरीदी। शोरूम से 75 लाख रुपये की तीन महंगी कार्निवल कारों के अलावा 20 लाख व 10 लाख रुपये की कारें भी बिकी हैं। शहर के नौ बड़े शोरूम से करीब 150 कार निकलीं। इसके अलावा ऑटो मोबाइल सेक्टर में बाइक की खासी मांग रही। -देवेंद्र राव, जीएम सेल्स, रंज कीया।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 करोड़ से ज्यादा का रहा कारोबार
धनतेरस पर काम अच्छा रहा। जिले में पंजीकृत करीब 400 ज्वेलर्स पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। मोटे तौर पर एक फार्म पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस हिसाब से 50 बड़ी फर्मों पर नजर डालें तो ज्वेलर्स बाजार 75 करोड़ रुपये से ऊपर रहा। लोगों ने चांदी के सिक्के से लेकर महंगे नेकलेस तक खरीदे। -नितिन वर्मा, एसएस ज्वैलर्स।


इलेक्ट्रिक बाजार का रहा त्योहार पर जोर
धनतेरस पर्व पर इलेक्ट्रिक बाजार अच्छा रहा। ग्राहकों की भीड़ बाजारों में नजर भी आई और लोगों ने खरीदारी की। लोगों ने अपनी जरूरत का इलेक्ट्रिक सामान खरीदा। इसमें वॉशिंग मशीन, टीवी, एलईडी, साउंड सिस्टम, एसी, फ्रिज व अन्य जरूरी सामान को तवज्जो दी। इसके चलते इलेक्ट्रिक बाजार करीब 20 करोड़ से ऊपर का रहा। -अनिल भाटिया, संचालक, आईएसडी पॉइंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed