फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees roamed around in the marriage of Shiva Parvati

Rohtak News: शिव पार्वती के विवाह में घूमें श्रद्धालु

Mon, 04 Aug 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees roamed around in the marriage of Shiva Parvati
44....झज्जर रोड ​स्थित निजी गार्डन में आयोजित ​शिव महापुराण कथा में झूमते श्रद्धालु। स्रोत:पाठक
रोहतक। झज्जर चुंगी स्थित निजी गार्डन में चल रही शिव महापुराण के पांचवें दिन भगवान शिव और पार्वती विवाह की कथा सुनाई गई। कथावाचक लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि पर्वतराज हिमालय की तपस्या के बाद माता जगदंबा प्रकट हुईं। उन्होंने पर्वतराज को बेटी के रूप में उनके घर में अवतरित होने का वरदान दिया। इसके बाद माता पार्वती हिमालय के घर अवतरित हुईं। बड़े होने पर पर्वतराज को उनकी शादी की चिंता सताने लगी लेकिन माता बचपन से ही भगवान शिव की भक्त थीं। एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने पर्वतराज को भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया। नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत-पिशाचों के साथ बरात लेकर माता पार्वती के घर पहुंचे तो उन्हें देखकर पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित हो गए लेकिन माता पार्वती ने खुशी-खुशी महादेव को वर के रूप में स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed