फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees offered prayers on the fourth day of the Dashalakshan Mahaparv.

Rohtak News: दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

Sun, 20 Sep 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 20 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers on the fourth day of the Dashalakshan Mahaparv.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सेक्टर-1 स्थित श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में शनिवार को भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक उत्सव मनाया गया। यह आयोजन दशलक्षण महापर्व महोत्सव के चौथे दिन एलपीएस परिवार ने किया।



मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह पुजारियों ने और श्रद्धालुओं ने श्रीजी का जलाभिषेक एवं महाशांति धारा संपन्न की। इसमें समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन और विजय जैन भी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी नितिन, विधानाचार्य पंडित अनिल जैन और पंडित देवेंद्र जैन अनमोल के सानिध्य में विनय पाठ, पचमेरुपूजन, सोलहकारण पूजा और दशलक्षण पूजन विधान हुए। भगवान महावीर स्वामी जी और भगवान पुष्पदंत जी का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अष्टद्रव्य से महाअर्घ्य व लड्डू भगवान के चरणों में समर्पित किए गए। महिलाओं ने टोलियां बनाकर भक्ति भाव से नृत्य किया। मंदिर परिसर रंगीन रोशनी से जगमगा रहा था। शाम को भी संगीतमय महा आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed