फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees gathered to pull the chariot of Lord Jagannath

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 07 Aug 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to pull the chariot of Lord Jagannath
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : RohtakCity
रोहतक। ईस्कान प्रचार समिति की ओर से शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान हरे कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, हरे रामा हरे रामा हरे-हरे की गूंज रही। भगवान का रथ खिंचने वाले भक्तों की भीड़, आकर्षक बैंड आदि यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने रहे। यात्रा ग्रीन रोड स्थित आशियाना बैंक्वेट हाल से निकाली गई।
विज्ञापन

इस्कान समिति के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया रथ यात्रा में रोहतक के सांसद डॉ. अरविन्द शर्मा, समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन, यजमान राजीव गुगनानी, राकेश गुगनानी, समाज सेवी देवेन्द्र गोयल, साक्षी गोपाल दास महाराज, प्रधान सभाष तायल मुख्य रूप से मौजूद रहे। रथ यात्रा बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा के महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी महाराज व बाबा बालकपुरी डेरा के महामंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज के सानिध्य में निकाली गई। यात्रा शुरू करने से पहले 51 नारियल फोड़े गए और फिर धर्म झंडी दिखाकर रथ यात्रा को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। रथ यात्रा में सफेद रंग का कुर्ता, सफेद रंग की धोती के वस्त्र पहनकर श्रद्धालुगण नगर-कीर्तन करते नाचते-गाते भगवान का भजन करते हुए चले। सभी ने भगवान जगन्नाथ की महाआरती की। रथयात्रा में वृंदावन, दिल्ली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अंबाला, यमुनानगर आदि आसपास के क्षेत्रों से आये श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

बेंगलुरु से मंगवाए फूलों ने बढ़ाई शोभा
भगवान की रथ यात्रा में सजावट के लिए कार्यक्रम आयोजकों ने बेंगलुरु से सफेद चमेली, गुलाब व विभिन्न तरह के फूलों को मंगवाया था। इसे दिल्ली चांदनी चौक से आये कारीगरों ने सजाया और भगवान श्री जगन्नाथ का सुगंधित रथ तैयार किया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों, दुकानों के आगे भगवान की आरती उतारी। दिल्ली व हरियाणा के बैंडों ने अपनी मधुर ध्वनि से धर्म के भजन सुनाकर सभी शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया और जगह-जगह श्रद्धालु टोलियां बनाकर झूमने लगे। पंजाब से आये पंजाबी भंगड़ा कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ यात्रा के स्वागत के लिए पूरे शहर में स्वागत गेट बनाये गये थे। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राधा-कृष्ण भगवान की विभिन्न तरह की सुंदर झांकियां शहरवासियों के लिये संदेश दे रही थी। साथ ही 10 क्विंटल गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा की गई। मंच का संचालन सतीश भारद्वाज ने किया।
इन मार्गों से निकली यात्रा
ग्रीन रोड पर स्थित आशियाना बैंक्वेट हॉल से सोह्म मंदिर, छोटूराम चौक, गोहाना अड्डा, शांतमाई चैक, भिवानी स्टैंड रेलवे रोड, अप्रोच रोड होते हुए सनातन धर्म मंदिर शिवाजी कॉलोनी स्थित कथा स्थल पहुंची।
ये रहे मौजूद
संस्था के प्रधान सुभाष तायल, सुधीर राय गुप्ता, आदित्य राय, नगर पार्षद मुक्ता नागपाल, सतीश शर्मा, योगश अरोड़ा, रमेश रोहिल्ला, वरूण शर्मा, कुलदीप गुप्ता, जय भगवान ऐरन, शंकरलाल मितल, पवन, विपिन गोयल, अंकित बंसल, अनिल बंसल, गुलशन निझावन, अजेश गुप्ता, दिनेश बिंदल प्रेम गर्ग, सुनील बल्ली, अमित गुप्ता, गोल्डी, सन्नी निझावन, विनोद गुप्ता, उमा गोयल, आशा गर्ग, उर्मिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

नौका विहार आज
गौकर्ण की तपोभूमि पर रविवार को 11वीं बार शाम 8 बजे गौकर्ण तालाब पर श्री राधा राधाकांत की नौका विहार होगी। इसमें महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज, बाबा कमलपुरी महाराज का आशीर्वाद रहेगा और बतौर मुख्यातिथि दीपेंद्र हुड्डा सांसद राज्यसभा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन करेंगे और मुख्य यजमान समाजसेवी उद्योगपति विजय बंसल, सुरेश बंसल, बृजभूषण बंसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, समाजसेवी उद्योगपति रविन्द्र गर्ग, विनोद जैन लोहिया एवं अनिता तायल धर्मपत्नी सुभाष तायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed