फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees gathered to pay obeisance at the tomb of Baba Jairamdas

Rohtak News: बाबा जयरामदास की समाधि स्थल पर धोक लगाने उमड़े श्रद्धालु

Sun, 26 Jan 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to pay obeisance at the tomb of Baba Jairamdas
फोटो संख्या:67- बाबा जयराम दास मेले में लगी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। गांव पाली में शनिवार को संत बाबा जयरामदास के 76वें मेले का आयोजन किया गया। देशभर से करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने शामिल होकर परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए बाबा जयरामदास की समाधि स्थल पर धोक लगाई।
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। मेले में करीब 600 से अधिक दुकानें लगाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों बाबा के भक्तों की टोलियां ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में पहुंची। मंदिर कमेटी प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि मेला कमेटी की ओर से भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्था चाक-चौबंद की गई हैं। मेले में पहुंचने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उसके लिए 300 से अधिक स्वयं सेवकों के साथ-साथ 150 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहयोग के लिए 50 महिला पुलिस कर्मचारी तैनात रहीं।
विज्ञापन

देशभर में बाबा के भक्तों की मान्यता के चलते हैदराबाद, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ दिल्ली, हरियाणा सहित देशभर से श्रद्धालुओं ने परिवार सहित बाबा के समाधि स्थल पर धोक लगाई। उन्होंने बताया कि बाबा के श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरूआत सुबह के समय साधु-संतों को प्रसाद वितरण के साथ की गई। देशभर से विभिन्न संप्रदायों के साधु संतों ने पहुंचकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। वहीं जागरण में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन एंबुलेंस व चिकित्सकों की तीन टीमें रहेंगी तैनात
गांव पाली के सरंपच देशराज फौजी ने बताया कि बाबा जयराम दास का मेला शांतिपूर्वक रहा। इस बार मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस बार कमेटी की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से तीन एंबुलेंस व तीन चिकित्सकों की टीमों की तैनात रहीं । वहीं किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए चार दमकल गाड़ियों व 12 कर्मचारियों की तैनाती भी मेला स्थल पर रही। मेला परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। मंदिर परिसर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां स्वयंसेवक एवं पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी की गई।।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed