{"_id":"66258c9509e64009ab06ccd4","slug":"devotees-gathered-to-have-darshan-of-lord-mahavir-swami-rohtak-news-c-17-roh1020-406805-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भगवान महावीर स्वामी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भगवान महावीर स्वामी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
रोहतक। जैन समुदाय के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सराय मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर की 530 वर्ष पुरानी प्रतिमा का 108 कलशों से जलाभिषेक किया गया।
रविवार को सुबह से ही मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। फूलों से सजा भगवान का पालना आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान आदिनाथ पूजन, भगवान पार्श्वनाथ पूजन, भगवान महावीर स्वामी पूजन व महावीर विधान अष्टद्रव से बना महाअर्घ्य भगवान के चरणों में अपिर्त कर पूजा की। मंदिर परिसर भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से गूंजायमान रहा। रे सिद्धार्थ के द्वार बधाई देने चलो, भगवान महावीर का संदेश अहिंसा परमो धर्म और जीयो और जीने दो आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
इस मौके पर समिति के प्रधान अतुल जैन, सचिव अजय जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन, विकास दलाल, शैलेंद्र जैन, राजेश जैन डीएलएफ, शैलेष जैन, चक्रेश जैन, अनुज जैन, अनिल जैन बैंक वाला, रवि जैन, राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।