फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees danced on Bam Bam Lahari bhajan

Rohtak News: बम बम लहरी भजन पर थिरके श्रद्धालु

Tue, 04 Jun 2024 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on Bam Bam Lahari bhajan
55...वैश्य महिला महाविद्यालय में वार्षिक महोत्सव मनाते हुए । स्रोत महाविद्यालय
रोहतक। हर हर महादेव सेवा समिति की ओर से आयोजित वैश्य महिला महाविद्यालय में 14वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका आयोजन समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन के दिशा-निर्देश में किया गया। इसमें प्रदेश के ललित अग्रवाल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी से भोले बाबा के सुंदर भजन, बम-बम भोले, चलो अमरनाथ, चल कावड़िया, चल कावड़िया, भोले बाबा ने बजाया ऐसा डमरू, सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में, बम बम लहरी जैसे सुंदर भजन सुनाकर सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं संस्था के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर 29 जून से 29 अगस्त 2024 तक विशाल भंडारा चंदनवाड़ी के पास लगाया जाएगा।
उत्सव में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कपिलपुरी, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति राजेश जैन, समाजसेवी विपिन कुमार जैन, दिल्ली से समाज सेवी सोमेश कुमार सिंघल, महम से समाजसेवी टोनी गोयल, झांकी सम्राट मास्टर ललित अग्रवाल, संस्था के प्रधान महेश मित्तल, समाजसेवी राजीव जैन, विकास जैन व संस्था के सदस्यों ने भोले बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। वहीं अतिथियों ने भंडारा सेवादार ड्रेस का विमोचन किया इसके साथ-साथ वार्षिक पुस्तिका का भी विमोचन किया।
विज्ञापन

राजीव जैन ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने संस्था की कार्यशैली व सेवा को देखते हुए हर हर महादेव सेवा समिति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। मंच का संचालन अमित वर्मा ने किया। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी अतिथियों को मोती की माला, बैज, पटका, पगड़ी, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष योगेश अरोड़ा, प्रधान महेश मित्तल, मनीष शर्मा, नरेश कुमार रोहिल्ला, विनोद शर्मा, मोहित गुप्ता, हिमांशु बंसल, सुमेर डंग, सुरेश डंग, राजकुमार बंसल, ईश्वर सिंगला, अश्विनी, नवीन बंसल, सुमेर जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed