फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees danced in Ram procession and Shiv procession in Shobha Yatra

Rohtak News: शोभा यात्रा में राम बरात और शिव बरात में झूमे श्रद्धालु

Sun, 21 Jan 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced in Ram procession and Shiv procession in Shobha Yatra
रोहतक। अयोध्या राम मंदिर में रामलला के स्वागत की तैयारियों को लेकर शहरवासियों ने धूम मचा रखी है। कहीं हवन और लाइव प्रसारण तो कहीं भंडारे और दीप महोत्सव की तैयारियो में निवासी जुटे रहे। इसी के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी रविवार को राजनीतिक व धार्मिक संगठनों की ओर से आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी पार्टी कार्यालय से शोभा यात्रा शिवाजी कॉलोनी की ओर निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु जय श्रीराम के झंडे लहराते हुए राम नाम की धुन पर झूमे। बच्चों में भी आस्था व श्रद्धा की कमी नजर नहीं आई।
विज्ञापन


मॉडल टाउन स्थित गुफा वाले मंदिर से भी रविवार को वैदिक सेवा ट्रस्ट की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे रथ पर भगवान गणेश विराजमान रहे। सुबह 11 बजे सुभाष नगर स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा में निकाली गई शिव बरात में अघोरियों ने आग से करतब कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। दूसरे रथ पर शिव पार्वती स्वरूप रूप झांकी विराजमान रही। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कथा वक्ता आचार्य देव कृष्णा शौनक, याज्ञिक आचार्य व वेदपाठी धर्मवीर प्रसाद और गुफा वाले मंदिर के आचार्य ओम प्रकाश यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ राम धुन पर झूमे। महाबली हनुमान शोभा यात्रा में वानर सेना के साथ राम बरात में पहुंचे। तीसरे रथ पर भगवान राम संग मां सीता और भाई लक्ष्मण स्वरूप रूप की झांकी विराजमान रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed