फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees dance to hymns during Nishan Yatra

Rohtak News: निशान यात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 23 Mar 2024 04:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 23 Mar 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance to hymns during Nishan Yatra
झज्जर। श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर से 15वीं मनोकामना सिद्धि ध्वजा यात्रा निकाली गई। इसमें खाटू श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष दीवान एवं भक्त हरिओम मुदगिल ने ज्योति प्रज्वलित करके यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें समस्त नगरवासियों एवं आसपास के गांवों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा के जयकारों के साथ एवं श्याम बाबा के भजनों एवं फाल्गुन के भजन पर भक्त जमकर झूमे। उन्होंने भजनों के साथ झूमकर नाचकर नगर परिक्रमा की। मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष दीवान ने बताया कि जो भी भक्त अखण्ड ज्योत में अपना अरदास नारियल बांधता है, बाबा उसकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। शहर में राजू की तरफ से जलपान की व्यवस्था की गई। बाबा का श्रृंगार मनोज दीवान ने किया। बाबा के रथ को सेवकों द्वारा खींचा गया। इस यात्रा में मंदिर के पुजारी राजकुमार मिश्रा, मनोज कौशिक, भारत दीवान, तुषार दीवान, सुधांशु, अरविंद सैनी, जगदीश गेरा, काले गुर्जर, बालकिशन सिंघल, सोमबीर अत्री, बृजमोहन कौशिक, आजाद दीवान, दिनेश प्रजापत, नीरज भगत, रामबिलास यादव, पुनीत जी केले वाले, कृष्ण बसवाल, अंकित, विक्की, नरेंद्र, हिमांशु, हनी सैनी, अंकित, भजन गायक रोहित कटारिया, हेमंत नंदा शामिल रहें। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बीकानेर चौक से शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, रायल पैलेस, प्राचीन शिव मंदिर कानूनगो मोहल्ला, हरिपुरा महोल्ला, हनुमान मंदिर मैन बाजार, डायमंड चौक, सुभाष चौक, आंबेडकर चौक से होते हुए श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा को निशान अर्पित किए। मनोज दीवान ने बताया कि इस दौरान मंदिर प्रांगण में गुलाल व फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed