फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Development work worth Rs 100 crore will be done in Meham constituency

Rohtak News: महम हलके में होंगे 100 करोड़ के विकास कार्य

Fri, 28 Jun 2024 04:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 100 crore will be done in Meham constituency
महम। हलके में 100 करोड़ के विकास कार्य करवाए जाएंगे। जल्द काम शुरू हो जाएंगे। भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

खरकड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर क्षेत्र में जरूरी व रूके हुए विकास कार्यों को पूरा कराने की मांग की थी। इनमें महम विधानसभा क्षेत्र में चौपालों सुधारीकरण और निर्माण के लिए लगभग 19 करोड़ 9 लाख 72 हजार, शिवधाम, रास्ते, दीवारों के लिए लगभग 7 करोड़ 81 लाख 85 हजार,मार्केटिंग बोर्ड के 11 मांगों को पक्का करने के लिए लगभग 7 करोड़ 88 लाख 46 हजार, चौपालों की रिपेयरिंग के लिए लगभग 1 करोड़ 48 लाख 5 हजार,पीडब्ल्यूडी की 10 सड़कों के लिए लगभग 16 करोड़ 1 लाख 7 हजार ,गांवों में सामुदायिक केंद्रों के लिए 3 करोड़ 75 लाख, ग्रामीण क्षेत्र में अन्य कार्यों के लिए 6 करोड़ 17 लाख 37 हज़ार,खेतों के रास्ते अलग अलग गावों के पक्के किए जाएंगे। इनकी लंबाई 25 किलोमीटर बनती है। इनके अलावा अन्य सभी कार्य जिनमें प्रशासनिक अड़चन थी उन्हें भी स्वीकृति दिलाकर मंज़ूर करवाया गया है। यह सभी कार्य लगभग 100 करोड़ रुपये में पूरे होंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, फते सिंह पवार,नपा उप प्रधान बसंत लाल गिरधर, मंडलाध्यक्ष रोहतास पहलवान, हरेंद्र मोखरा मण्डल अध्यक्ष, मान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed