{"_id":"696e8ace0f98f652b007d2d0","slug":"development-work-worth-80-lakh-will-be-carried-out-in-ateli-rohtak-news-c-196-1-nnl1010-135079-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 80 लाख से होंगे अटेली में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 80 लाख से होंगे अटेली में विकास कार्य
विज्ञापन
फोटो 16 विकास कार्याें पर चर्चा करते अधिकारी। विभाग
मंडी अटेली। कागजी योजनाओं से आगे बढ़ते हुए नगर पालिका की वित्तीय कमेटी की बैठक में शहर को नए स्वरूप देने वाले विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। बैठक में करीब 80 लाख रुपये से प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में नए नगर पालिका कार्यालय के बाहर सीसीटीवी कैमरे, चारदीवारी पर फेंसिंग, नगर पालिका क्षेत्र में लाइब्रेरी की स्थापना, विस्तारित सीमा वाले क्षेत्रों पर स्वागत द्वार, अंडरपास से सिटी पार्क तक सड़क निर्माण व आंबेडकर भवन पार्क में रिचार्ज बोर की व्यवस्था जैसे अहम कार्य शामिल हैं।
इसके साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव भी पास किए गए, जिससे आवागमन को सुगम बनाया जा सके।
नपा अध्यक्ष संजय गोयल ने बैठक के बाद कहा कि अटेली के विकास में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि मंत्री आरती सिंह राव व हरियाणा सरकार के सहयोग से नगर पालिका को पर्याप्त बजट मिल रहा है जिससे साफ-सफाई, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
लाइब्रेरी और आंबेडकर भवन से जुड़े कार्य शहरवासियों के लिए विशेष सौगात साबित होंगे। बैठक में वाइस चेयरमैन रामकिशन जांगिड़, वित्तीय कमेटी सदस्य अलका यादव, एमई दिनेश यादव, जेई मनीष यादव, लेखाकार सत्येंद्र यादव, पार्षद मनीष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।