फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Development work will start soon in four colonies

Rohtak News: चार कॉलोनियों में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य

Wed, 31 Jul 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 31 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Development work will start soon in four colonies
-फोटो 61 : बहादुरगढ़ शहर।
बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दिनों बहादुरगढ़ की वैध की गईं 12 कॉलोनियों में विकास कार्य कराने के लिए अधिकारी सक्रिय हो गए। 10 दिन पहले जहां साढ़े तीन करोड़ से तीन कॉलोनियों में विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए थे। वहीं अब चार और कॉलोनियों में कार्य कराने को लेकर टेंडर लगाए गए हैं। यह टेंडर चार करोड़ 29 लाख के लगाए गए हैं। 5 अगस्त को यह टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा वैध की गई 12 कॉलोनियों में से 7 में विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। इनमें नाले व नालियां बनाई जाएंगी। गलियों को पक्का किया जाएगा। इन कॉलोनियों के लिए करीब 23 करोड़ रुपये के एस्टीमेट सरकार के पास भेजे गए थे। इनमें से सात कॉलोनियों के लिए 9 करोड़ 29 लाख की राशि स्वीकृत किए गए थे। ऐसे में इनमें से तीन कॉलोनियों के टेंडर 10 दिन पहले लगाए गए थे। वहीं नगर परिषद ने चार और कॉलोनियों के टेंडर अब लगाए गए हैं।
विज्ञापन


लगाए गए टेंडर पर एक नजर

कॉलोनी


टेंडर राशि

कुबेर कॉलोनी

1.38 करोड़

सुभाष नगर

1.26 करोड़

ज्ञान राठी पार्ट-2

83.02 लाख

छोटूराम नगर पार्ट-1

78.87 लाख



इनमें पहले ही लगा दिए गए थे टेंडर

कॉलोनी


टेंडर राशि

परनाला एक्सटेंशन पार्ट-1
1.51 करोड़

ओमेक्स के पास वाली कॉलोनी
1.18 करोड़

शक्ति नगर


83 लाख



इन कॉलोनियों के लिए सरकार ने जारी किया था बजट

कॉलोनी


एस्टीमेट राशि

परनाला एस्टेंशनशन पार्ट-1
179.97 लाख

कुबेर कॉलोनी

164.35 लाख

न्यू सुभाष नगर

150.66 लाख

ओमेक्स सिटी के पास

142.68 लाख

शक्ति नगर


99 लाख

ज्ञान राठी कॉलोनी

98.55 लाख

छोटूराम नगर कॉलोनी पार्ट-1
93.86 लाख

कुल


929.06 लाख



वैध हुई सात कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए टेंडर लग चुके हैं। तीन कॉलोनी के कार्यों के टेंडर पहले लगाए गए थे। चार और कॉलोनियों के लिए अब टेंडर लगाए गए हैं। 5 अगस्त को टेंडर खुलेंगे। इसके बाद कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।







---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed