{"_id":"646516b4e88a08bfa808db36","slug":"development-blueprint-will-be-prepared-according-to-the-needs-of-the-next-30-years-rohtak-news-c-17-1-155842-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आगामी 30 सालों की जरूरतों के हिसाब से तैयार होगा विकास का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आगामी 30 सालों की जरूरतों के हिसाब से तैयार होगा विकास का खाका
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन ने आगामी 30 वर्षों की मांग के अनुरूप अमृत-2 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाना शुरू कर दियाहै। अमृत -1 के लंबित कार्यों को भी संबंधित विभागों के साथ तालमेल करके पूरा करवाया जाएगा। नगर निगम व पुलिस के साथ बैठक कर शहर में यातायात व्यवस्था के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। यह जानकारी वीरवार को उपायुक्त अजय कुमार ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन शहर की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अमृत-2 की कार्य योजना तैयार कर रहाहै। अमृत-1 के प्रोजेक्ट भी पूरे कराए जाएंगे ताकि विकास परियोजनाओं का लाभ जतना को मिले। बढ़ते वाहनों व जनसंख्या के चलते शहर मेंयातायात पर भी दबाव बढ़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर यातायात प्रबंधन की बेहतर कार्य योजना तैयार करवाएंगे, इससे लोगों को सुगम यातायात मिल सकेगा। गेंहू खरीद सीजन सम्पन्न हो गया है तथा जिला प्रशासन द्वारा मंडियों व खरीद केंद्रों से शेष गेहूं का उठान जारी है, इसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। खरीद एजेंसियों द्वारा किसानों की फसल का भुगतान भी साथ-साथ किया जा रहा है। गत दिनों जिला में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की आंकलन रिपोर्ट तथा मुआवजा राशि की मांग सरकार से की गई है। मुआवजा राशि प्राप्त होते ही किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा सरकार की सुबह 11 से एक बजे तक कार्यालयों में उपस्थित रहकर जन शिकायतें सुनने की आदेशों की अनुपालना की जा रही है।
सौर ऊर्जा को दिया जा रहा है बढ़ावा
उपायुक्त अजय कुमार ने सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाने के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग द्वारा सौर उर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। वे जिला में सरकारी भवनों, स्कूल के भवनों आदि की छतों पर सोलर कावर प्लांट लगाने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
समय पर होगी सफाई, नहीं होगा जलभराव
उपायुक्त ने बताया कि बारिश के मौसम में शहर में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। अधिकारियों को माइनर, ड्रेन, बरसाती नालों व सीवर इत्यादि की समय पर सफाई करने की सख्त हिदायतें दी गई हैं। देश के प्रथम एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनने वाली सड़क पर अधिकारी ने कहा कि इसके लिए भी सड़क निर्माण करवाने की दिशा में कार्य करेंगे।
आयुष्मान भारत योजना में अनियमिताओं की मिली थी शिकायत, चल रही है जांच
उपायुक्त ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अनियमिताओं की शिकायत मिली थी। इसमें जिम्मेदार अधिकरियों व पीजीआईएमएस में जांच चल रही है। इसके लिए दो शिकायत प्राप्त हुई हैं, इसी आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।