फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Determination Racket Busted in Saharanpur Two Arrested in Joint Raid

सहारनपुर व पानीपत के ध्यानार्थ : सहारनपुर में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी दबोचे, सात पर एफआईआर

Thu, 19 Mar 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Determination Racket Busted in Saharanpur Two Arrested in Joint Raid
24-जिले की पीसीपीएनडीटी टीम व पानीपत की पीएनडीटी टीम के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले
रोहतक। जिले की पीसीपीएनडीटी टीम ने पानीपत की पीएनडीटी टीम के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बहेड़ा गांव (थाना बड़गांव) में बुधवार को छापा डालकर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापामारी के दौरान बहेड़ा गांव निवासी दो आरोपियों नरेंद्र और शीला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

वहीं कंवरपाल, कुसुमपाल, मामंचद समेत सात अज्ञात के खिलाफ थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर में एफआईआर दर्ज की गई है।सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्या ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

कार्यालय सिविल सर्जन रोहतक में 17 मार्च को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर के नजदीक एक गिरोह रोहतक व पानीपत की गर्भवतियों की भ्रूण लिंग जांच कर रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला समुचित प्राधिकरण पीसीपीएनडीटी रोहतक व पानीपत ने संयुक्त छापामार टीम का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में रोहतक से डॉ. विश्वजीत राठी (जिला नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी रोहतक), रणजीत और पानीपत से डॉ. अभय वत्स, डॉ. ललित कुंडू व डॉ. ज्योति दहिया को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed