फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Despite shortage, doctors are being sent on deputation from PGI

Rohtak News: कमी के बावजूद पीजीआई से डेपुटशन पर भेजे जा रहे चिकित्सक

Mon, 07 Jul 2025 03:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
Despite shortage, doctors are being sent on deputation from PGI
33... रोहतक पीजीआई।
रोहतक। पीजीआई में पहले से ही चिकित्सकों की करीब 40 प्रतिशत कमी है। इसके बावजूद यहां से चिकित्सकों को प्रदेश में नए शुरू होने वाले मेडिकल कॉलेजों में डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। सरकार के इस कदम से संस्थान में चिकित्सकों की कमी होना व मरीजों की परेशानी बढ़ना है।
विज्ञापन

ऐसे में एचएसएमटीए (हरियाणा स्टेट मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन) ने डेपुटेशन पर आपत्ति जताते हुए स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति से चिकित्सकों को दूसरी जगह नहीं भेजे जाने की अपील की है।
विज्ञापन

पीजीआई में हाल ही में छह चिकित्सकों को तीन महीने के लिए पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी में डेपुटेशन पर भेजा गया है। इन चिकित्सकों के जाने से संस्थान के चिकित्सकों के ग्रुप में चर्चा गरमाई हुई है। इसमें चिकित्सकों को उनकी मर्जी के खिलाफ डेपुटेशन पर भेजे जाने से एसोसिएशन में भी रोष पनपन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पिछले दिनों एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) ने अपने दौरे में भी संस्थान के अधिकारियों को चेताया है। ऐसे में यदि यहां से और चिकित्सकों को दूसरी संस्थाओं में भेजा जाता है तो यहां चिकित्सकों की किल्लत और गहराएगी। इससे मरीजों का इलाज भी प्रभावित होगा। ब्यूरो
डीएमईआर निदेशक के निर्देश की एसोसिएशन ने की निंदा
एचएसएमटीए का कहना है कि निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान पंचकूला (डीएमईआर) के प्रतिनियुक्ति आदेश निंदनीय पीजीआई के छह संकाय सदस्यों को तीन महीने के लिए पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी में प्रतिनियुक्त दी गई है। यह आदेश संबंधित संकाय सदस्यों की सहमति व इच्छा के बगैर जारी किए गए हैं। पीजीआईएमएस प्रशासन या विश्वविद्यालय अधिकारियों से चर्चा या अनुमोदन भी नहीं किया गया है। इस तरह के फैसले से संस्थान के कामकाज व संकाय के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो एसोसिएशन को विरोध प्रदर्शन का कदम उठाना पड़ेगा। कुलपति ने उनकी समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर समाधान तलाशने का प्रयास का आश्वासन दिया है।
डेपुटेशन पाने वाले चिकित्सक
नाम विभाग

डॉ. ज्योति शर्मा फार्मोकोलॉॅजी
डॉ. सुनील रोहिला फार्माकोलाॅजी
डॉ. दीपिका दलाल बायोकेमेस्ट्री

डॉ. सुमन एनॉटमी
डॉ. ऊषा वर्मा एनॉटमी
डॉ. किरन बाला माइक्रोबायोलॉजी
----------
संस्थान से छह चिकित्सक डेपुटेशन पर भेजे गए हैं। इस बारे में ऊपर से निर्देश आए थे। डेपुटेशन होता रहा है। हम खुद भी अपने समय में डेपुटेशन पर जा चुके हैं।

डॉ. एसके सिंघल, निदेशक, पीजीआई।


-----------
संस्थान में चिकित्सकों की कुछ कमी है। डेपुटेशन के निर्देश ऊपर से आए हैं। इनका पालन किया गया है। एचएसएमटीए ने डेपुटेशन मामले में अपनी बात रखी है। इस बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करा कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. एचके अग्रवाल, कुलपति, पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed