फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Design students' products shine in the jury

Rohtak News: जूरी में डिजाइन विद्यार्थियों के उत्पादों ने बिखेरी चमक

Thu, 21 Nov 2024 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Design students' products shine in the jury
रोहतक। डीएलसी सुपवा के डिजाइन संकाय में चल रही विषम सेमेस्टर जूरी में छात्रों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। जूरी 22 नवंबर तक आयोजित होगी। इसमें छात्रों ने उत्पाद, फैशन और लाइफस्टाइल, टेक्सटाइल और फैशन के विभिन्न विषयों में अपने सेमेस्टर के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन उत्पादों का मूल्यांकन संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, उद्योग विशेषज्ञों और निरीक्षकों का प्रतिष्ठित पैनल कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कुलपति गजेंद्र चौहान ने जूरी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया हमारे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह न केवल उनके कठिन परिश्रम को मान्यता प्रदान करता है, बल्कि विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को भी दोहराता है। यह जूरी छात्रों को डिजाइन व व्यावसायिक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। जूरी में डिजाइनर मोहन कुमार वर्मा व शीनम बाहरी विशेषज्ञों के रूप में शामिल हुए। इनका समन्वयन सतीश रंगा व फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. शेली खन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed