{"_id":"62362624db32f867f811afda","slug":"design-ready-construction-of-two-lane-flyover-will-start-in-may-rohtak-news-rtk641492759","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजाइन तैयार, मई में शुरू होगा टू-लेन फ्लाईओवर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजाइन तैयार, मई में शुरू होगा टू-लेन फ्लाईओवर का निर्माण
विज्ञापन
दिल्ली रोड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जेएलएन व बीएसबी नहरों पर दिल्ली मार्ग पर एक और 250 मीटर लंबे टू-लेन फ्लाईओवर की डिजाइन फाइनल तैयार हो गई है। इसकी टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है और मई में निर्माण शुरू हो जाएगा। यह कार्य एक साल में पूरा होगा। इसके बनने से दिल्ली जाने वाले वाहन साइफन के बजाय फ्लाईओवर से सुरक्षित गुजरेंगे।
राजीव चौक से दिल्ली मार्ग स्थित जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) व भालौठ सब ब्रांच (बीएसबी) नहर के साइफन से वाहनों को गुजरना पड़ता है। हजारों वाहनों के दिनरात गुजरने की वजह से साइफन क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है। सिंचाई विभाग के कहने पर पीडब्ल्यूडी 250 मीटर लंबा एक और टू-लेन फ्लाईओवर 15.83 करोड़ रुपये में बनाने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मुख्यालय से टू-लेन फ्लाईओवर के लिए 15.83 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। फ्लाईओवर की डिजाइन भी बनकर तैयार हो गई है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है, सब कुछ सही रहा तो मई में निर्माण शुरू हो जाएगा। इस काम को पूरा होने में एक साल का समय लगेगा।
इसलिए लगेगा एक साल का समय
शहर की पेयजल आपूर्ति दोनों नहरों में रोस्टर के हिसाब से पानी आने पर होती है। इसलिए कार्यदायी संस्था को नहर बंदी के समय ही काम करने का मौका मिलेगा। समय-समय पर काम रुकेगा, इसलिए एक साल का समय लगेगा।
विज्ञापन
वर्जन
250 मीटर लंबे टू-लेन फ्लाईओवर की डिजाइन बनकर तैयार है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मई में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
- अरुण कुमार, एसडीओ, बीएंडआर