{"_id":"57adfd8d4f1c1b7102ee5c16","slug":"dengue-in-rural-areas-two-confirmed-rohtak-helth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा डेंगू का डंक, दो की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा डेंगू का डंक, दो की पुष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 13 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू अब शहरी इलाकों से ग्रामीण अंचल में पैर पसार रहा है। हाल ही में मकड़ौली में भी एक मरीज को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले शहर के नया पड़ाव में एक लड़की को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। जबकि दो को कार्ड टेस्ट में डेंगू पाया गया था, हालांकि इन पर अभी संशय बरकरार है। ये मरीज घर पर ही उपचार ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विवेक मोर ने बताया कि डेंगू के दो संदिग्ध मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार है। इनको कार्ड टेस्ट में डेंगू पाजिटिव पाया गया था। नया पड़ाव की लड़की के स्वास्थ्य में भी सुधार है। हाल ही में मकड़ौली में एक युवक दिल्ली से आया था। उसका जब स्वास्थ्य खराब हुआ तो उसने जांच कराई, जिसमें उसे डेंगू मिला है। युवक वापस दिल्ली चला गया है।
विभाग ने टीम भेजकर जब जांच कराई तो गांव में डेंगू का लारवा पाया गया है। विभाग गांव में फॉगिंग करवाएगा और आसपास के घरों के सैंपल लिए गए हैं। डॉ. मोर ने बताया कि आमजन को ध्यान देना होगा कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है और यह साफ पानी में जन्म लेता है। इसलिए सभी को अपने आसपास सफाई का ध्यान रखना चाहिए।