फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demonstration on roadways on March 2, CM's camp office will be surrounded in Karnal on March 13

2 मार्च को रोडवेज पर प्रदर्शन, 13 को करनाल में घेरेंगे सीएम का कैंप कार्यालय

Sun, 27 Feb 2022 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on roadways on March 2, CM's camp office will be surrounded in Karnal on March 13
रोहतक। पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी आंदोलन की राह पर निकल गए हैं। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मांगें पूरी न होने पर दो मार्च को रोडवेज डिपो पर दो घंटे का प्रदर्शन और 13 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को बस स्टैंड परिसर में कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश श्योकंद ने की। इसमें सभी डिपो के प्रधान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,सचिव और कैशियर शामिल हुए। इसमें रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य सुल्तान मराठा, अमित मेहराणा ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही। इसके अलावा वेतन, पदोन्नति सहित अन्य कई मांगों पर भी कोई सकारात्मक रुख सरकार ने नहीं दिखाया है। ये मांगे भी लंबे समय से लंबित हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी संघ मोर्चा चार मार्च को रोडवेज डिपो पर दो घंटे का विशाल प्रदर्शन करेगा। यदि सरकार फिर भी नहीं चेती तो 13 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री कैंप का घेराव किया जाएगा। यदि फिर भी नहीं सुना गया तो 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल में कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण नोहरा, विक्रम राणा, राजेश पंघाल, राजू प्रधान, बल सिंह, सुल्तान सिंह मराठा, यशपाल यादव, शिव कुमार आदि पदाधिकारी के अलावा अनिल, नवीन, सतीश, अमित, जीतराम, कंवरपाल, राजेश गोरड आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed