{"_id":"6283d8e5376167347a469f06","slug":"demonstration-of-sfi-demanding-army-recruitment-rohtakcity-news-rtk646935179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफआई का सेना भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफआई का सेना भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए प्रदर्शन कर बीडीपीओ को ज्ञापन सौंपते एसएफआई के कार्यकर्ता। विज्ञप्ति।
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई की ऑल इंडिया कमेटी के आह्वान पर सेना भर्ती की मांग के लिए प्रदर्शन किया गया। यहां गांव स्तर पर जाकर संगठन का निर्माण करने के साथ पंचायत चुनाव में भाजपा और जजपा का विरोध करने का एलान किया। यहां सभी ने रोजगार नहीं मिलने तक इनका प्रचार नहीं करने का फैसला लिया।
एसएफआई के जिला सह सचिव प्रशांत व डीवाईएफआई के जिला संयोजक बलजीत ने कहा कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भर्ती जल्द कराने, रोजगार व अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने सरकार की ओर से तीन साल से भर्ती नहीं कराने के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जल्द भर्ती कराने की अपील की। युवाओं ने कहा कि सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सेना भर्ती में जुटे लाखों युवाओं का सिपाही बनने का सपना चकनाचूर हो रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं की उम्र निकलने से वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। उन्हें राहत दी जाए।
एसएफआई के जिला प्रधान अर्जुन ने कहा कि सरकार की युवा विरोधी नीतियों के चलते ही भिवानी के एक युवा ने अपनी जान दे दी। यह भर्ती प्रक्रिया न होने से आहत था। सरकार पंचायत चुनाव कराने जा रही है। युवा मिलकर बीजेपी व जेजेपी का विरोध करेंगे। जब तक रोजगार नही मिलेगा, विरोध जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में किसान सभा से प्रीत सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से रणबीर सिंह, महिला समिति से जगमति सांगवान शामिल रही। इस मौके पर साहिल, सचिन, राहुल, अंकित, रिंकू, मोहित, उद्य, योगेष, बलजीत, अजय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।