फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demonstration of Kisan Sabha on various issues on 10th

Rohtak News: विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान सभा का प्रदर्शन 10 को

Sat, 05 Aug 2023 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Kisan Sabha on various issues on 10th
जाट भवन में आयोजित बैठक में मौजूद किसान सभा के सदस्य। स्रोत : किसान सभा
रोहतक। दिल्ली रोड स्थित जाट भवन में शुक्रवार को किसान सभा की जिले के किसानों के साथ बैठक हुई। इसमें ड्रेन नंबर आठ में पानी ज्यादा छोड़ने व फसलों के मुआवजे और हाल में हुए नुकसान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में लंबित मुद्दाें को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर 10 अगस्त को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिला प्रधान प्रीत सिंह ने बताया कि हाल की बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे, जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित करने, पानी की निकासी के कार्य को तेज करने, म्हारा गांव की तरफ से ड्रेन नंबर 8 के पानी को दूसरी तरफ डालने आदि समस्याओं को लेकर किसानों के साथ चर्चा की। किसान सभा जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया की 25 जुलाई और उससे पहले आई भारी बारिश के चलते 50 से ज्यादा गावों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी हैं। अब भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव के चलते खेतों में लगे ट्यूबवेलों को भी काफी नुकसान हुआ है। किसान सभा राज्य महासचिव सुमित सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा हर साल किसानों पर कहर ढहा रही है। फसलें चौपट हो जाती हैं, नुकसान की भरपाई समय पर नहीं होती। पिछले साल का 24 करोड़ का मुआवजा आज तक पूरा वितरित नहीं हुआ। बीमा कंपनियां जलभराव का मुआवजा नहीं देती, रबी 2023 के नुकसान का मुआवजा और बीमा क्लेम भी आज तक नहीं मिला है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। बैठक में किसान सभा नूंह हिंसा मामले को लेकर लोगों से सामाजिक माहौल को खराब न होने देने और भाईचारा बनाएं रखने की अपील का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान रणधीर, राय सिंह नेहरा, रामकिशन नौनंद, राजेंद्र, राजकुमार, कृष्ण, प्रेम हुडा, नरेंद्र हुड्डा, कर्मबीर कान्ही, कामन सिंह, प्रदीप, सुभाष समचाना, सतपाल मोरखेड़ी, अशोक पंघाल, समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed