फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demonstration of AAP workers in Mini Secretariat

Rohtak News: आप कार्यकर्ताओं का लघु सचिवालय में प्रदर्शन

Wed, 27 Mar 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 27 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of AAP workers in Mini Secretariat
झज्जर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध और कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का आरोप लगाकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

हरीश कुमार ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही का खात्मा अरविंद केजरीवाल करेंगे। सुरेंद्र नागल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है और भाजपा देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। भाजपा की अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि पूरा हिंदुस्तान देख रहा है कि भाजपा देश में किस प्रकार लोकतंत्र का हनन कर रही है। रजय कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा कुरुक्षेत्र में की गई कार्रवाई में आम आदमी पार्टी के 55 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। जिनको कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। इस अवसर पर चंद्रमोहन, सुनील, अभीता, महेंद्र दहिया, गीता, राजबाला, शैलेश, संदीप, राकेश, रणबीर गुलिया, नवीन दलाल, मुंशी राम सैनी, नरेश, राजेश प्रजापत, सुरेंद्र, वजीर, राजपाल, सुनील, सतबीर, विनोद, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed