फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demanding legal guarantee for MSP, farmers staged a sit-in in support of Dallewal

Rohtak News: एमएसपी को कानूनी गारंटी की मांग, डल्लेवाल के समर्थन में किसानों ने दिया धरना

Mon, 23 Dec 2024 08:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 23 Dec 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
Demanding legal guarantee for MSP, farmers staged a sit-in in support of Dallewal
फोटो 44: सोनीपत लघु सचिवालय में धरनास्थल पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। संवाद
सोनीपत। लघु सचिवालय में किसानों ने भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन और एमएसपी को कानूनी गारंटी की मांग को लेकर धरना दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जुटे किसानों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। धरने के बाद विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर तहसीलदार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कामरेड ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि पिछले किसान आंदोलन के दौरान सरकार से तीन कृषि कानून वापस कराए थे। उस समय सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की कमेटी बनाकर उसको लागू करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद भी सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया है। इससे खनौरी व शंभू बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं।
विज्ञापन

किसान नेता हंसराज राणा ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपति वर्ग के लिए काम रही है। उसका किसान हित से कोई लेना-देना नहीं है। आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। एमएसपी की मांग को लेकर पंजाब के किसान खनौरी और शंभू बॉर्डर पर कई माह से डटे हुए हैं। सरकार ने जब उनकी आवाज नहीं सुनी तो किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को भूख हड़ताल शुरू करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनास्थल पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय सान यूनियन टिकैत व किसान मजदूर पंचायत आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी ने की। इस दौरान राजसिंह दलाल, ईश्वर सिंह दहिया, भगतसिंह, शीलकराम मलिक, हरिप्रकाश, देवेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, कपिल देव, रणबीर, बलवान सिंह, राजेंद्र राठी, रामनिवास राणा, मेहर सिंह, जयकरण, बलबीर सिंह, सुरेश, राजवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed