फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand to make contractual employees permanent

Rohtak News: अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

Fri, 21 Jun 2024 05:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Demand to make contractual employees permanent
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के कर्मचारियों ने वीरवार सुबह प्रदर्शन कर सरकार के नाम नायब तहसील को मांग पत्र सौंपा। मांग की कि अनुबंधित कर्मचारियों को एक साथ पक्का किया जाए। अकेले रोहतक निगम में 457 अनुबंधित कर्मचारी हैं, जिनमें से मात्र 71 को पक्का करने के लिए पत्र आया हुआ है।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए, जहां से जुलूस के तौर पर डीसी आवास, कोर्ट परिसर चौक, सुभाष चौक से होते हुए सोनीपत स्टैंड पर पहुंचे। वहां से डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और नायब तहसीलदार बंसीलाल को मांग पत्र सौंपा। प्रधान संजय बिड़लान ने कहा कि 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में सफाई व सीवर कर्मचारियों की ठेका प्रथा बंद करके सफाई व सीवर लाइन साफ करने वाले कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने का वादा किया था। 10 साल में एक भी सफाई व सीवर कर्मचारी की भर्ती नहीं की गई है। पूर्व निकाय मंत्री ने 4 फरवरी 2024 को कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन अभी तक पक्का नहीं किया गया। सरकार सफाई, सीवर के कार्य में ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है। ठेकेदार सफाई व सीवर कर्मचारियों का आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम नगर निगम में सितम्बर 2023 को 3480 कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई, जबकि 946 कर्मचारी 6 सितम्बर 2019 के पत्र के अनुसार रोल पर किये जाने थे। 2534 कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किये जाने थे। नए ठेकेदारों ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed