{"_id":"66d203a6fee1db66c702d3c3","slug":"demand-to-create-mens-ministry-including-national-and-haryana-commission-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-109541-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राष्ट्रीय और हरियाणा आयोग समेत पुरुष मंत्रालय बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राष्ट्रीय और हरियाणा आयोग समेत पुरुष मंत्रालय बनाने की मांग
विज्ञापन
-फोटो 60 : कार्यक्रम में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ. एपी सिंह का स्वागत करते विक्रम छिल्लर
बहादुरगढ़। वकीलों के हितों की मांग को लेकर शहर में राजनीति की पाठशाला के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम छिल्लर एडवोकेट लीगल सेल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि सुप्रीम कोर्ट से सीनियर एडवोकेट डॉ. एपी सिंह व विशिष्ट अतिथि राजनीति की पाठशाला के संस्थापक अजय पांडे मौजूद रहे। उनका फूल-माला व मोमेंटो भेंट करके सम्मान किया गया।
पत्रकारों से बातचीत में अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय, हरियाणा राज्य में पुरुष आयोग व पुरुष मंत्रालय बनाया जाए, क्योंकि घरेलू हिंसा, दहेज, लैंगिक उत्पीड़न, बलात्कार आदि झूठे केसों में पुरुषों को ज्यादातर फंसाया जाता है। पुरुषों के लिए भी कानून बनने चाहिए, जिससे पुरुषों को भी न्याय मिल सके। प्रदेशाध्यक्ष विक्रम छिल्लर एडवोकेट लीगल सेल ने कहा कि हरियाणा की अलग से राजधानी व हाईकोर्ट बनाया जाए। रिकार्ड के अनुसार हरियाणा के 14 लाख से अधिक मामले हरियाणा के विभिन्न जिलों में सेशन कोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों के समक्ष लंबित हैं।
काफी संख्या में मामले उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है। उन्होंने बहादुरगढ़ को जिला बनाने की मांग भी उठाई। छिल्लर ने वकीलों के लिए हरियाणा सरकार से हेल्थ बीमा, वकीलों का कार्य क्षेत्र के दौरान दुर्घटना होने पर नि:शुल्क इलाज व मृत्यु पर परिवार को 50 लाख मुआवजा और परिवार में नौकरी देने समेत अनेक मांगें उठाईं। इस मौके पर अधिवक्ता राजनीति की पाठशाला के संस्थापक अजय पांडे, अशोक अहलावत, सुमित देशवाल, अनिल कुमार, अमित कुमार, अजीत कुमार, शैलेंद्र यादव, शिवम भारद्वाज, सतेंद्र सिंह, अक्षय कुमार, संजीव कुमार मौजूद रहे।