फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand raised to make Maham the capital of the state

Rohtak News: महम को प्रदेश की राजधानी बनाने की उठी मांग

Thu, 13 Feb 2025 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to make Maham the capital of the state
महम (रोहतक)। हरियाणा की नई राजधानी महम को बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। हरियाणा के बीच में स्थित महम को राजधानी बनाने के लिए स्वाभिमान नामक आंदोलन चलाया जा रहा है। इसका नेतृत्व रणदीप लोहचब कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान सुभाष नंबरदार के नेतृत्व में खाप चौधरियों ने गांव-गांव जाकर समर्थन मांगा।
विज्ञापन

सुभाष नंबरदार ने बताया कि 23 फरवरी को महम स्थित चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर स्वाभिमान रैली की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत करेगी। बुधवार को महम चौबीसी के गांव भैणी भैरों, भैणी महाराजपुर, भैणी मातो, भैणी सुरजन, सैमाण, पुट्ठी, बेडवा, फरमाणा व भैणी चंद्रपाल गांवों में रैली का निमंत्रण दिया। इस दौरान महासचिव मास्टर रामफल राठी, प्रवक्ता कृष्ण बडाली, महम तपा प्रधान महाबीर गोयत, सैमाण तपा प्रधान हुक्म सिंह, निंदाना तपा प्रधान सूरजमल राठी, बहलबा तपा प्रधान बलजीत राठी, वजीर पूर्व चेयरमैन, मामन फरमाणा, दलीप पूर्व सरपंच, मुंढाल तपा प्रधान दिलावर, मोखरा तपा प्रधान रामकिशन मलिक, लाखन माजरा तपा प्रधान दलबीर उर्फ काला मुंडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed