फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand Raised for Implementation of 33% Reservation

Rohtak News: 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की उठाई मांग

Thu, 30 Apr 2026 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand Raised for Implementation of 33% Reservation
55-जिला विकास एवं पंचायत अ​धिकारी राजपाल चहल को ज्ञापन सौंपती अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की
रोहतक। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने वीरवार को संसद व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। समिति की उपाध्यक्ष जगमति सांगवान ने कहा कि महिला संगठनों, बुद्धिजीवियों, प्रगतिशील तबकों ने दशकों से लंबे संघर्ष किए गए। सरकार यदि महिलाओं को आरक्षण देना चाहती तो 2023 में ही इसे लागू किया जा सकता था और आज भी किया जा सकता है। राज्य प्रधान सविता व जिला कोषाध्यक्ष राजकुमारी ने कहा कि आरक्षण को लागू करने के लिए परिसीमन की शर्त महिलाओं के उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को रोकती है और केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करती है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हेमलता, जिला सहसचिव जगबीरी, सबिता मलिक, बिमला हुड्डा, सरसिज, किरण, पूनम नहरा, सरोज, नीरज आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed