फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand of striking clerks conversation with the government should be shown live to the public

Rohtak News: हड़ताली लिपिकों की मांग- सरकार से बातचीत जनता को लाइव दिखाया जाए

Sat, 29 Jul 2023 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demand of striking clerks conversation with the government should be shown live to the public
28सीटीके39... लघु सचिवालय के बाहर धरना देते लिपिक। विज्ञ​​प्ति
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि उनके प्रतिनिधि मंडल से जो बातचीत होती है, उसे जनता को लाइव दिखाया जाए। इससे जनता को पता चलेगा कि क्या बात हो रही है। क्योंकि सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। यह बात शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर हड़ताल पर बैठे लिपिकों ने कही।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर लिपिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 24वें दिन जारी रही। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग, रोहतक से पूर्व महासचिव व वर्तमान संगठन मंत्री ओमपाल ने की। मंच से बताया गया कि मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने दूसरे राज्यों के लिपिकों को मिल रहे वेतनमान संबंधित तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया है। यह निंदनीय है। उन्होंने लिपिक वर्ग और जनता में आपसी मतभेद पैदा करने का भी निंदनीय प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों के लिपिक 19900 ही ले रहे हैं और सबसे ज्यादा यूपी में 21700 ले रहे हैं। यह हम भी देने को तैयार हैं। लिपिक वर्ग द्वारा बताया गया कि हिमाचल में लिपिकों के दो वर्ष के प्रोबेशन समय के बाद क्लर्क का वेतन 30500 हो जाता है जबकि हरियाणा सरकार में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने बताया गया कि हरियाणा सरकार डिजिटलाइजेशन के मामले में हरियाणा को नंबर वन बताती है और हर दिन नए पोर्टल पर पोर्टल खोलती जा रही है। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य यही लिपिक करते हैं। नये पोर्टल खुलने से लिपिकों पर कार्यभार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार वेतनमान के मामले में दूसरे राज्यों से तुलना करने में ही जुटी हुई है। लिपिक वर्ग की हड़ताल का मुख्य उद्देश्य उनके काम के बदले न्यूनतम वेतन पाना है जो कि उनका अधिकार है और वे उसे लेकर ही रहेंगे। ओएसडी के बयान पर लिपिकों में रोष जताया है।

28सीटीके39... लघु सचिवालय के बाहर धरना देते लिपिक। विज्ञप्ति

28सीटीके39... लघु सचिवालय के बाहर धरना देते लिपिक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed