फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   demand of rupee and warning

सिक्योरिटी ठेकेदार से कुख्यात राजेश बवाना के नाम पर मांगी रंगदारी

Fri, 25 Oct 2019 08:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
demand of rupee and warning
सोनीपत। गांव तिहाड़ा खुर्द के रहने वाले सिक्योरिटी ठेकेदार के मोबाइल पर फोन कर कुख्यात राजेश बवाना के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर की डिटेल निकाल रही है।
विज्ञापन

तिहाड़ा खुर्द निवासी सोमबीर दहिया ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार रात 10:37 बजे अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर देर रात एक नंबर से फोन आया। उसके फोन रिसीव करते ही फोन करने वाले ने उसे कहा कि वह राजेश बवाना गैंग का आदमी बोल रहा है, जब सोमबीर ने पूछा कि कौन राजेश बवाना तो युवक ने उसे कहा कि तेरे पास जितने पैसे हैं मुझे दे दे। नहीं तो तेरे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। जिस पर सोमबीर ने उसे फोन काटने और दोबारा फोन न करने को कहा। जिस पर फोन करने वाले ने उसे फिर धमकी दी कि उसे कल तक बता दूंगा मैं कौन हूं। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इस पर सोमबीर ने पुलिस को सूचित किया। साथ ही शुक्रवार को थाने जाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में सोमबीर के बयान पर राजेश बवाना गैंग के अज्ञात सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कॉल रिकार्डिंग पुलिस को दी
सोमबीर दहिया ने पुलिस को बताया कि रंगदारी मांगे जाने की कॉल रिकार्डिंग भी उसके पास है, जिसे उसने अपनी शिकायत के साथ पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर और कॉल रिकार्डिंग की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की जा रही है
एक व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
दिलावर सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed