फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand for salary and job restoration, strike warning

Rohtak News: वेतन और नौकरी बहाली की मांग, हड़ताल की चेतावनी

Tue, 02 May 2023 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
Demand for salary and job restoration, strike warning
नगर निगम कार्यालय में मांगों को लेकर नारे बाजी करते कर्मचारी । संवाद
रोहतक। सफाईकर्मियों को वेतन का भुगतान न होने औैर नौकरी से निकालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कर्मचारियों हटाने से एक तरफ शहर में जगह-जगह कचरा फैल गया है, दूसरी तरफ तीन माह से हटाए गए कर्मचारियों को वेतन न मिलने व नौकरी बहाली न होने से नाराज नगर पालिका कर्मचारी संघ ने पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त कार्यालय में प्रधान संजय बिड़लान ने कर्मचारियों की आपात बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने कचरा उठान, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सड़कों की सफाई का कार्य ठेके पर दे रखा था। पिछले ठेकेदार ने टेंडर खत्म होने के बाद 31 मार्च से ड्यूटी खत्म कर दी थी। निगम ने दूसरा ठेका किया, जिसमें मात्र 200 कर्मचारियों लिया गया। 300 कर्मचारियों न जनवरी, फरवरी व मार्च माह का वेतन मिला और अब बेरोजगार हैं। जो कर्मचारी नौकरी कर रहे हैं, उनको भी वेतन नहीं मिल रहा है। ठेकेदार का तर्क है कि निगम ने उसकी राशि रोक रखी है। जबकि निगम आयुक्त का कहना है कि मामला अदालत में चल रहा है। कोर्ट से स्टे आर्डर जारी हैं। इसी खींचतान का खामियाजा सफाईकर्मी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

वेतन दिलवाने की जिम्मेदारी निगम के अधिकारियों की : बिड़लान
सोमवार को नौकरी से हटाए गए कर्मचारी निगम प्रांगण में एकत्रित हुए और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान ने कहा कि उनको वेतन दिलवाने की जिम्मेदारी निगम के अधिकारियों की है। ठेकेदार से पूछते हैं तो कहा जाता है कि निगम ने उनके भुगतान पर रोक लगा रखी है। तीन माह से सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिला। मेयर मनमोहन गोयल ने भी 29 अप्रैल को शहरी निकाय मंत्री से मिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। इस दौरान पूर्ण हड़ताल जैसा ठोस कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने भेजा मुख्यालय पत्र, मांगा तीन सवालों पर मार्गदर्शन
वहीं, सोमवार को निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मुख्यालय पत्र भेजकर तीन सवालों पर मार्गदर्शन मांगा है। पूछा है कि क्या निगम नया टेंडर लगाए। दूसरा कर्मचारियों की सैलरी को लेकर क्या निर्णय ले। तीसरा सभी कर्मचारियों को कैसे समायोजित किया जाए।

मुख्यमंत्री से मिलने की भनक से सक्रिय हुआ प्रशासन, आयुक्त ने प्रधान को बुलाया
सफाईकर्मियों को पता लगा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को रोहतक में आ रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री को मांग पत्र देना चाहता थे। इसी बीच पुलिस अधिकारी ने प्रधान को फोन करके बताया कि मुख्यमंत्री दो जगह केवल शोक व्यक्त करने आ रहे हैं। थोड़ी देर बाद निगम आयुक्त ने प्रधान को बुलाया कि उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी जाएगी। इसके लिए मुख्यालय पत्र लिखा है। तब जाकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मिलने की योजना रद्द की।

मई माह के आखिर में आएगी केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर टीम
उधर, स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम प्रशासन परेशान हैं। क्योंकि टीम मई माह के आखिर में जांच करने आएगी। जबकि शहर में अभी से सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है।


मुख्यालय पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा गया है। जो हिदायत आएंगी, उनके अनुसार आगे कदम उठाया जाएगा। वे कर्मचारियों की परेशानी समझते हैं। जरूर कोई न कोई समाधान निकलेगा।
धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed