{"_id":"6aa711496e8b8dccf9029381","slug":"demand-for-installing-a-mesh-over-the-drain-rohtak-news-c-17-roh1019-920132-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नाली पर जाल लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नाली पर जाल लगवाने की मांग
विज्ञापन
रोहतक। मोरखेड़ी की मुख्य गली में नाली के ऊपर लगा जाल दो महीने से ज्यादा समय से उखड़ा पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार सरपंच और ग्राम सचिव नवीन को इस बारे में अवगत कराया लेकिन अभी तक जाल नहीं लगाया गया। हर बार लेबर न होने का बहाना बनाया जा रहा है।
ग्रामीण अंकुश लाकड़ा ने बताया कि करीब डेढ़ फीट गहरा गड्ढा खुला होने से आने-जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। मुख्य गली होने से दिनभर लोगों का आवागमन लगा रहता है। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है, जो खेलते समय गिरकर चोटिल हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पशुओं के पैर टूटने का भी डर बना हुआ है। रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देता जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जाल लगवाने की मांग की है। संवाद