{"_id":"69234774f97e09dd7704d6ca","slug":"demand-for-improvement-in-train-timings-and-extension-of-routes-from-the-railway-minister-rohtak-news-c-196-1-nnl1003-132647-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेल मंत्री से ट्रेनों के समय सुधार व मार्ग विस्तार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेल मंत्री से ट्रेनों के समय सुधार व मार्ग विस्तार की मांग
Sun, 23 Nov 2025 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-19गणेश शर्मा। प्रधान दैनिक रेल यात्री संघ। नारनौल
नारनौल। दैनिक रेल यात्री संघ नारनौल ने रविवार को रेल मंत्री सहित रेलवे के उच्च अधिकारियों को पत्र भेज रेल सेवाओं में सुधार संबंधी मांगें की। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने बताया कि मांग पत्र में मदार-रोहतक एक्सप्रेस व भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस के समय में संशोधन करने का आग्रह किया है।
संघ के अनुसार मात्र 52 किलोमीटर दूरी वाली नारनौल-रेवाड़ी खंड पर ये दोनों ट्रेनें 2 से 2.30 घंटे का समय लेती हैं जबकि इसी मार्ग की पैसेंजर ट्रेन यह दूरी लगभग 1 घंटा 15 मिनट में पूरी कर लेती है। इससे यात्रियों का समय व्यर्थ होता है।
उन्होंने कहा कि कि काठूवास-रेवाड़ी खंड पर डब्लूडीएफसी की अतिरिक्त लाइन तथा अटेली से कुंड तक डबल लाइन का कार्य पूरा हो चुका है, इसलिए परिचालन दृष्टि से समय कम किया जाना अब संभव है। पत्र में मदार-रोहतक एक्सप्रेस का समय संशोधित कर नारनौल से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान एवं 9:30 बजे रेवाड़ी आगमन का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी तथा जनशताब्दी एक्सप्रेस में भीड़ की समस्या समाप्त होने की संभावना जताई गई है। प्रस्ताव के अनुसार मदार-रोहतक एक्सप्रेस को जींद तक व भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस को हिसार तक बढ़ाया जा सकता है। इससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और रेलवे को भी यात्री भार में वृद्धि से लाभ होगा।