{"_id":"68d5ab2c9f8cff35d108b607","slug":"demand-for-flowers-increased-during-navratri-prices-rose-to-rs-10-15-per-kg-rohtak-news-c-17-roh1020-733915-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नवरात्र में बढ़ी फूलों की मांग, 10 से 15 रुपये किलो पहुंचे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नवरात्र में बढ़ी फूलों की मांग, 10 से 15 रुपये किलो पहुंचे दाम
Fri, 26 Sep 2025 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:25 AM IST
सार
रोहतक में नवरात्र शुरू होते ही गेंदा और गुलाब के फूलों की मांग बढ़ गई है। फूलों के दाम 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। आगामी त्योहारों और शादियों के कारण यह मांग बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
01 पालिका बाजार के सामने फूल खरीदते ग्राहक। संवाद
विस्तार
रोहतक। नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजार में गेंदा और गुलाब के फूलों की मांग बढ़ गई है। मंदिरों व दुर्गा मां की प्रतिमा के शृंगार के लिए लोग फूल खरीदने बाजार में पहुंच रहे हैं। नवरात्र में फूलों के दाम में 10 से 15 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ गए हैं।
फूल विक्रेता नीरज ने बताया कि फूलों की बढ़ी मांग का असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। नवरात्र से पहले गेंदा 50 रुपये किलो था। अब 60 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, गुलाब 80 से 85 रुपये किलो था जो अब 100 रुपये किलो बिक रहा है। अधिकतर सुबह के समय ग्राहकों की भीड़ रहती है। नवरात्र में पूजन व देवी मां के शृंगार के लिए फूलों की काफी मांग है।
फूल विक्रेता सुमित ने बताया कि नवरात्र के अलावा, आने वाले दो महीने में त्योहारी सीजन और शादियों का दौर शुरू होने वाला है। इसके चलते फूलों की मांग लगातार बनी रहेगी।
विज्ञापन
ग्राहक पसंद कर रहे ताजे फूल
फूल विक्रेता नीरज ने बताया कि माता के दरबार की सजावट के लिए गुलाब और गेंदा के फूलों की डिमांड बढ़ी है। साथ ही, त्योहारों के मौसम में फूलों की ताजगी और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राहक रंग-बिरंगे फूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। फूलों के दामों में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है।