{"_id":"69d6b76809c12f4c3a0ff639","slug":"demand-for-concession-in-fare-for-senior-citizens-in-cooperative-society-buses-rohtak-news-c-17-roh1020-836754-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सहकारी समिति की बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराये में छूट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सहकारी समिति की बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराये में छूट की मांग
विज्ञापन
22-रोहतक के आरटीओ कार्यालय में सचिव विरेंद्र ढुल से वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराया में छूट देने
विज्ञापन
रोहतक। रिटायर्ड कर्मचारी संघ रोहतक के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को क्षेत्रीय प्राधिकरण (आरटीए) सचिव से मुलाकात कर सहकारी समिति की बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराया में छूट देने की मांग की। संघ के सदस्यों ने संचालकों की ओर से की जा रही अनदेखी के विरोध में ज्ञापन दिया।
जिला प्रधान जगपाल सांगवान ने कहा कि जिले में सहकारी समिति के बस संचालकों की ओर से सरकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। राज्य परिवहन आयुक्त की ओर से जारी किया गया 16 मार्च 2026 के पत्र का हवाला देकर मांग की गई कि इन बसों में किराये में छूट दी जाए।
आरटीए विरेंद्र ढुल ने कहा कि शीघ्र ही निजी बस संचालकों के प्रतिनिधियों से आपके संगठन की वार्ता करके वरीयता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बस संचालकों को मनमानी करने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
सांगवान ने बताया कि 21 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ओर से इस मांग को लेकर भी उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान सचिव ओमप्रकाश कादियान, सहसचिव सुखबीर जेई, उपप्रधान मास्टर सुनहरा, खेमचंद, कैशियर रणबीर दहिया, प्रेम घिलोडि़या, अनूप कन्हेली आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।