फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand for compensation of Rs 10 lakh on the death of migrant laborer

Rohtak News: प्रवासी मजदूर की मौत पर 10 लाख का मांगा मुआवजा

Tue, 02 Jan 2024 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation of Rs 10 lakh on the death of migrant laborer
रोहतक। विशाल नगर में निर्माणाधीन भवन में हादसे का शिकार बने मजदूर जितेंद्र की मौत पर दुख जताते हुए भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) ने मृतक मजदूर के परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है। रविवार को विशाल नगर में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में काम कर रहे 23 वर्षीय प्रवासी मजदूर जितेंद्र मौत हो गई थी। देर रात भवन निर्माण कामगार यूनियन के पदाधिकारी को हादसे की जानकारी लगी और सोमवार सुबह यूनियन के कार्यकर्ता ब्लॉक कोषाध्यक्ष धर्मदास और सेक्टर-1 इकाई के प्रधान प्रताप की अगुवाई में मृतक मजदूर के परिजनों से मिले। इस मौके पर संतराम, मुन्ना, छेदीलाल, संदीप, भारत, मृतक मजदूर के पिता ठाकुरदीन, सतपाल, हरीश मदन, मोहन, राकेश प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed