फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand for cold beverages increased due to heat

Rohtak News: गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

Fri, 19 Apr 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 19 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for cold beverages increased due to heat
बहादुरगढ़। गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ी है। लोग नींबू की शिकंजी, लस्सी, छाछ, नारियल पानी लोग खूब पी रहे हैं, लेकिन महंगाई का असर इन पर भी पड़ा है। नींबू की शिकंजी में न केवल नींबू कम मात्रा में डाला जा रहा है, बल्कि डिस्पोजल ग्लास बनाने वालों ने ग्लास का साइज भी हल्का सा घटा दिया है।
विज्ञापन

दिन के समय गर्मी में तो लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी होती है। तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। शहर के हर चौक व चौराहे पर गन्ने का रस बेचने वाले, कोल्ड ड्रिंक्स विक्रेता, जूस विक्रेता व नींबू शिकंजी बेचने वालों के यहां ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। वहीं बच्चों व युवाओं को आइसक्रीम अपनी ओर खींच रही है। शीतल पेयों की सबसे अधिक बिक्री बस स्टैंड, रेलवे रोड, झज्जर मोड़, सब्जी मंडी के पास और प्रमुख बाजारों में हो रही है।
विज्ञापन


शिकंजी गिलास के आकार के अनुसार 20 व 30 रुपये में मिल रही है।

शहर में झज्जर रोड पर शिकंजी बेच रहे ग्वालियर के मूल निवासी लाला राम राठौर ने बताया कि नींबू व दूसरा सामान महंगा मिलने के कारण शिकंजी भी महंगी हो गई है। बहुत हल्के वाला छोटे आकार का नींबू 180 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। कोरोना से पूर्व जो छोटे डिस्पोजल गिलास 35 रुपये में 100 पीस मिलते थे, वे अब 60 रुपये में 100 पीस हो गए हैं। यही नहीं गिलास का साइज भी निर्माताओं ने छोटा कर दिया है। इस साल मिल रहे गिलास में 30 एमएल पानी कम आता है। दो साल पहले चीनी 36 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलती थी, लेकिन अब चीनी के रेट भी 42-43 रुपये हो गए हैं। बर्फ भी महंगी मिल रही है। लालाराम ने कहा कि शिकंजी के रेट ग्राहक की स्थिति को देखते हुए बढ़ा नहीं सकते। अगर बढ़ा देंगे तो बिक्री पर सीधा असर पड़ेगा। पानी वाला कच्चा नारियल 70 से 100 रुपये में और दही की लस्सी 30 से 70 रुपये तक मिल रही है। गन्ने का रस 20 से 50 रुपये प्रति गिलास मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed