फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand for 33% women's reservation; women to stage a protest at Jantar Mantar.

Rohtak News: 33% महिला आरक्षण की मांग, महिलाएं करेंगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2026 08:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 14 Jul 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Demand for 33% women's reservation; women to stage a protest at Jantar Mantar.
16-पत्रकारों से बात करतीं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ. जगमति सांग
फोटो : 16
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जगमति सांगवान का कहना है कि महिला आरक्षण अधिनियम-2023 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर 20 जुलाई से 13 अगस्त तक जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर देशभर के कई महिला संगठन, नागरिक समाज समूहों और सामाजिक संगठन एकजुट हैं।
ये सभी संगठन केंद्र सरकार से मानसून सत्र में आवश्यक संशोधन करने की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन के माध्यम से सरकार पर 24 महिला आरक्षण लागू करने का दबाव बनाया जाएगा। डॉ. जगमति मंगलवार को मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि महिला आरक्षण शीघ्र लागू किया जाए। भाजपा इस कानून के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसद व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए महिलाओं का आंदोलन दशकों पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले बिल 1996 यानी 30 साल पहले लाया गया था। आखिरकार जब 2023 में महिला आरक्षण कानून पास हुआ तो इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ दिया गया।
केंद्रीय समिति सदस्य प्रो. मंजीत राठी ने कहा कि सरकार परिसीमन के अपने राजनीतिक एजेंडा के लिए महिला आरक्षण का इस्तेमाल कर रही है। यह शर्म की बात है कि संसद में 13 प्रतिशत और विधानसभा में 9 प्रतिशत से भी कम महिलाएं हैं। महिला आरक्षण में और देरी करना महिलाओं के संघर्ष के साथ धोखा है।

राज्य महासचिव उषा सरोहा ने कहा कि सरकार इस मामले में गंभीर है तो उसे मानसून सत्र में जरूरी बदलाव कर 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू करे। इस मौके पर समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, राजकुमारी दहिया, मुनमुन हजारिका, किरण, मनीषा, डॉ. नीलिमा दहिया, सुशीला देशवाल समेत अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed