फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deliberating on new possibilities for genetic research using NGS technology

Rohtak News: एनजीएस तकनीक से आनुवंशिक शोध की नई संभावनाओं पर मंथन

Wed, 08 Jul 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Deliberating on new possibilities for genetic research using NGS technology
32. एमडीयू में बायोकेमिस्ट्री विभाग में नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग तकनीक को समझते शोधार्थी। स्
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग में फ्रंटियर्स इन बायोकेमिकल रिसर्च विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग (एनजीएस) तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को शोधार्थियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आधुनिक जैव-प्रौद्योगिकी तकनीकों को समझा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष नर सिंह चौहान ने बताया कि एनजीएस चिकित्सा और जैविक अनुसंधान की महत्वपूर्ण तकनीक है। इससे दुर्लभ आनुवंशिक रोगों की पहचान, मानव स्वास्थ्य, मृदा स्वास्थ्य और जीवों के आनुवंशिक अध्ययन में तेजी आती है। देश के बड़े अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में रोगों के सटीक निदान के लिए इसका उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को जैविक नमूनों से डीएनए निकालने, गुणवत्ता जांचने और सीक्वेंसिंग की प्रक्रिया सिखाई। प्रयोगशाला सत्र में प्रतिभागियों ने डीएनए आइसोलेशन का अभ्यास किया और आधुनिक उपकरणों का संचालन समझा। विशेषज्ञों ने बताया कि यह तकनीक भविष्य के अनुसंधान, व्यक्तिगत चिकित्सा और जैविक निदान में नई संभावनाएं खोल रही है। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed