फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi Road: The road from Tiliyar to IMT Chowk will be ready by December

दिल्ली रोड : तिलियार से आईएमटी चौक तक दिसंबर तक बनकर तैयार होगी सड़क

Thu, 22 Jul 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi Road: The road from Tiliyar to IMT Chowk will be ready by December
रोहतक-दिल्ली रोड पर सीवर लाइन बिछाने के बाद अब सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी तिलियार से आईएमटी चौक तक निर्माण कार्य कराने में जुट गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने दिसंबर तक कार्य पूर्ण होने की संभावना जताई है। वहीं, भिवानी रोड बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी चलने की कही है। जल्द ही उसका निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमरूत योजना के तहत दिल्ली रोड और भिवानी रोड पर डेढ़ साल से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। यह अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। नगर निगम योजना के तहत पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से सड़क बनवा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क बनाने का काम देरी से मिला है, जिससे दिक्कत हो रही है। तिलियार से आईएमटी चौक तक सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। भिवानी रोड बनाने के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आवागमन में आ रही बाधा, संकेतक नहीं होने से हादसे की आशंका
धीमी गति से काम होने की वजह से लोगों को आवागमन करने में बाधा आ रही है। सबसे ज्यादा गंभीर समस्या तिलियार से आईएमटी चौक तक की दूरी तय करने हो रही है। वाहन चालकों को सुरक्षित चलने के लिए बार-बार दिशा बदलनी पड़ रही है। ऐसे में मार्ग पर अधिकतर स्थानों पर संकेतक नहीं होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। उधर, बारिश होने से सड़क पर मिट्टी से फिसलन भी बढ़ गई है। इससे कई दोपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं। यही हालात भिवानी रोड पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सड़क बनाने के लिए 6.63 करोड़ रुपये का बजट
4.13 करोड़ रुपये में तिलियार से आईएमटी चौक सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। भिवानी रोड बनाने के लिए ढाई करोड़ रुपये का ठेका उठाने की प्रक्रिया चल रही है।
कोरोना के कारण कार्य में देरी हुई
कोरोना महामारी की वजह से अमरूत योजना के तहत होने वाले कामों में देरी हुई है। पीडब्ल्यूडी को पहले ही सड़क बनाने के लिए कहा गया और करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। शेष धनराशि जल्द ही दे दी जाएगी।

-मनजीत दहिया, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
बारिश के बाद तेजी से होगा काम
-दिल्ली रोड पर सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करके भिवानी रोड बनाने का काम चालू करवा देंगे। बारिश के बाद तेजी से काम शुरू होगा। दिसंबर तक काम पूरा होने की संभावना है।
-अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed