फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi Police built 6 new tents on Tikri border, one on the roof of a hotel

Rohtak News: टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने बनाए 6 नए तंबू, एक होटल की छत पर

Sat, 07 Dec 2024 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police built 6 new tents on Tikri border, one on the roof of a hotel
-फोटो 51 : टिकरी बॉर्डर पर जायजा लेने पहुंचे डीसीपी मयंक मिश्रा अधिकारियों को निर्देश देते हुए।
बहादुरगढ़। किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए हरियाणा-दिल्ली सीमा पर टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम पुलिस प्रशासन की ओर से करने शुरू कर दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अपने तंबू लगा लिए हैं। यहां 6 नए तंबू यानी कनोपी लगाई है। बार्डर पर नजर रखने के लिए एक होटल की छत पर भी एक तंबू लगाया गया है।
विज्ञापन

संभावित किसान आंदोलन को देखते हुए साउंड सिस्टम भी मंगवा लिए गए हैं। हरियाणा पुलिस के डीसीपी मयंक मिश्रा ने भी शुक्रवार की सुबह टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए लोहे के बैरिकेड्स और कंक्रीट के बैरिकेड्स के साथ-साथ लोहे के बड़े-बड़े कंटेनर भी सड़क किनारे लाकर खड़े कर दिए हैं। पिछली बार भी राजधानी दिल्ली को जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 की सड़क को पूरी तरह से ब्लॉक करने का काम पुलिस की तरफ से किया गया था। लोहे की कंटीली तारों से लैस बैरिकेड्स, कंक्रीट के बड़े-बड़े बैरिकेड और लोहे के कंटेनर में मिट्टी भरकर सड़क को बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर से किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है तो दिल्ली पुलिस फिर से एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने किसानों पर नजर रखने के लिए अपने तंबू सड़क किनारे तो लगाए ही हैं। इतना ही नहीं एक होटल की छत से भी बॉर्डर पर नजर रखने के लिए तंबू की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




16 बड़े कंटेनर, 6 तंबू, भारी संख्या में रखे गए हैं लोहे के बेरिकेड्स
यदि किसान टिकरी बॉर्डर पहुंचते हैं और यहां से दिल्ली में प्रवेश करते हैं तो उन्हें रोकने के दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। टिकरी बॉर्डर पर 16 बड़े कंटेनर, 6 तंबू और भारी संख्या में लोहे के बेरिकेड मंगवाए गए हैं। किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जागएा। वहीं, बहादुरगढ़ के थानों में भी पुलिस कर्मचारियों को स्टैंड बाई रखा गया है। वहीं, साउंड सिस्टम भी लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अबकी बार बदला है किसान आंदोलन का स्वरूप

बता दें कि इस बार किसान आंदोलन का स्वरूप बदल रहा है। पिछली बार किसान ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर देश की राजधानी दिल्ली में जाना चाहते थे। मगर इस बार पिछले लंबे समय से हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान पैदल ही दिल्ली कूच करने का ऐलान कर चुके हैं। पैदल जाने वाले किसानों को भी दिल्ली में आंदोलन करने की अनुमति फिलहाल नहीं मिली है। टिकरी बॉर्डर पर भी हालत फिलहाल सामान्य ही दिखाई दे रहे हैं। दोनों तरफ से वाहनों का आगमन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।




-डीसीपी मयंक मिश्रा ने लिया व्यवस्था का जायजा

बहादुरगढ़ शहर के डीसीपी मयंक मिश्रा ने भी टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बिना अनुमति किसी भी किसान को राजधानी दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस की प्राथमिकता लॉ एंड ऑर्डर को संभालने की है। फिलहाल टिकरी बॉर्डर पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है। किसान यहां पहुंचते हैं तो पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। पुलिस जवानों को रिजर्व रखा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन की हरियाणा के किसान नेताओं से भी बातचीत चल रही है। इतना ही नहीं देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस से भी हरियाणा पुलिस लगातार को-ऑर्डिनेशन कर रही है। पुलिस प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

-फोटो 51 : टिकरी बॉर्डर पर जायजा लेने पहुंचे डीसीपी मयंक मिश्रा अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

-फोटो 51 : टिकरी बॉर्डर पर जायजा लेने पहुंचे डीसीपी मयंक मिश्रा अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

-फोटो 51 : टिकरी बॉर्डर पर जायजा लेने पहुंचे डीसीपी मयंक मिश्रा अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

-फोटो 51 : टिकरी बॉर्डर पर जायजा लेने पहुंचे डीसीपी मयंक मिश्रा अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

-फोटो 51 : टिकरी बॉर्डर पर जायजा लेने पहुंचे डीसीपी मयंक मिश्रा अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

-फोटो 51 : टिकरी बॉर्डर पर जायजा लेने पहुंचे डीसीपी मयंक मिश्रा अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed