{"_id":"66cf8b3d6a938595fc043204","slug":"delhi-kurukshetra-express-starts-from-today-after-45-days-rohtak-news-c-17-roh1020-492781-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 45 दिन बाद दिल्ली-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 45 दिन बाद दिल्ली-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस आज से शुरू
विज्ञापन
रोहतक। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पिछले 45 दिन से बंद दिल्ली से वाया जींद होकर कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन वीरवार से शुरू हो रही है। इससे पहले कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा था। दैनिक यात्रियों को इस ट्रेन के लिए डीआरएम को पत्र भी लिखना पड़ा था। इसके चलते यह ट्रेन आज से शुरू होने जा रही है।
जिले में 18वीं शताब्दी में तैयार रेलवे स्टेशन अब जंक्शन बना हुआ है। यहां गोहाना, जींद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। 40 हजार से अधिक यात्री रोजाना यहां से यात्रा करते हैं। परिवहन की दृष्टि से यह रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण है, क्योंकि पीजीआईएमएस, कई विश्वविद्यालय व शैक्षणिक संस्थान होने के चलते काफी संख्या में मरीजों और विद्यार्थियों का भी आवागमन होता रहता है। स्टेशन से रोजाना 80 से ज्यादा एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में रोजाना किसान व गोरखधाम एक्सप्रेस में दोनों तरफ से 40 हजार से ज्यादा यात्री रोहतक स्टेशन पर आते है। आज से कुरुक्षेत्र की तरफ से आने वाले दैनिक यात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले यात्रियों को बस या किसी अन्य ट्रेन के सहारे ही सफर करना पड़ रहा था।
ट्रेन को चलाने के लिए मुख्यालय से पत्र जारी हुआ है। कोई ट्रेन बंद होती है तो यात्रियों को परेशानी तो होती ही है। आज से ये ट्रेन शुरू हो जाएगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन