फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delegation met Chief Minister and Education Minister

Rohtak News: मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Mon, 25 Mar 2024 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Delegation met Chief Minister and Education Minister
रोहतक। स्कूल कैडर के लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्य कार्यकारी प्रधान अशोक शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा व डाॅ. अभय सिंह यादव के चंडीगढ़ आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर सलाह प्रतिनिधियों ने उन्हें नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


कार्यकारी प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री से शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। साथ ही, लेक्चरर की मांगों पर भी विचार किया गया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही। इसके अलावा हरियाणा के विकास और शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी की सकारात्मक सोच दिखाई दी। जल्द ही सलाह संगठन के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करने की बात कही। शिक्षा मंत्री के साथ हुई चर्चा में शिक्षा के प्रति उनका सकारात्मक रुख देखा गया। उन्होंने सलाह संगठन को साथ लेकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। थोड़े समय में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव और लेक्चरर की सभी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। जल्द ही सलाह संगठन के साथ अपने अधिकारियों की बैठक कर सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। कार्यकारी प्रधान शर्मा ने कहा कि यह मुलाकात शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा के विकास में नया मोड़ लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
विज्ञापन


इस मौके पर सलाह उपाध्यक्ष राजबीर धारेडु, राज्य मीडिया प्रभारी भूपेंद्र मलिक, जिला भिवानी प्रधान बी बी गुप्ता, जिला सचिव देवेंद्र शर्मा, और संजीव शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed