फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delay is complete, now incomplete action will be completed

मोहलत हुई पूरी, अब अधूरी कार्रवाई होगी पूरी

Wed, 27 Apr 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Delay is complete, now incomplete action will be completed
रेलवे रोड पर फुटपाथ पर भी है। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम व जिला प्रशासन ने किला रोड बाजार पर छज्जों और रेलवे रोड पर अतिक्रमण तोड़ने की योजना बना ली है। अधीनस्थों को अलर्ट करके समुचित इंतजाम करने के आदेश कर दिए गए हैं। किला रोड बाजार के दुकानदारों को छज्जे तोड़ने के लिए मिला सात दिन का समय मंगलवार को खत्म हो गया है। रेलवे रोड के दुकानदारों को नोटिस में मिली समयावधि भी पूरी हो गई है। ऐसे में प्रशासन कभी भी जेसीबी से तड़के तोड़फोड़ कर सकता है।
शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण की वजह से सुबह से शाम तक जाम के हालात रहते हैं। सात अप्रैल को किला रोड बाजार की एक दुकान में आग लगी थी। आग बुझाने के लिए आई दमकल अतिक्रमण की वजह से मौके पर बड़ी मुश्किल से पहुंची। इस पर एसडीएम राकेश सैनी ने सीआरपीसी 133 के तहत नगर निगम आयुक्त को अतिक्रमण तोड़ने के आदेश दिए। इस पर निगम ने दुकानदारों को नोटिस दिए और बाजार में भी बोर्ड लगवाए। जब अतिक्रमण नहीं हटा तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में 16 अप्रैल की तड़के निगम टीम ने बाजार की करीब 300 दुकानों के आगे से स्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

17 अप्रैल को दुकानदार अपनी हद में दुकान बनाने में जुटे रहे और सड़क पर सीढ़ी बनाने की मांग करने लगे। 18 अप्रैल को उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अलग-अलग बाजार के प्रधानों के साथ बैठक की। स्पष्ट हिदायत दी कि अतिक्रमण किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। किला रोड बाजार के दुकानदारों को छह से सात फुट आगे बढ़े छज्जे सात दिन में हटाने की हिदायत दी। इसके साथ ही रेलवे रोड बाजार के करीब 150 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया गया। किला रोड बाजार और रेलवे रोड बाजार के दुकानदारों को मिली समयावधि मंगलवार को खत्म हो गई। इसके चलते जिला प्रशासन व निगम प्रशासन ने संयुक्त बैठक कर अतिक्रमण ध्वस्त करने की योजना बनाई। अफसरों को सभी तैयारियों पूरी करने के निर्देश दिए गए ताकि प्रभावी तौर पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने गुपचुप किया बाजारों का निरीक्षण
निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने मंगलवार को बिना किसी को भनक लगे किला रोड बाजार व रेलवे रोड बाजार के अतिक्रमण का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि तमाम प्रयास के बावजूद बाजारों से न अतिक्रमण हटा है और न जाम की समस्या से राहत मिल रही है। ये गंभीर मामला है, इसके मद्देनजर कभी भी तोड़फोड़ कार्रवाई की जाएगी।
फिर तड़के पहुंचेगी नगर निगम की टीमें
किला रोड बाजार और रेलवे रोड बाजार में भीड़भाड़ की वजह से निगम प्रशासन ने तोड़फोड़ कार्रवाई दिन छुपे ही करना तय किया है। अधिकारियों का कहना है कि दिन में अभियान भीड़भाड़ व जाम की वजह से प्रभावित हो सकता है। इसलिए तोड़फोड़ की कार्रवाई दिन छुपे ही होगी।

वर्जन -
किला रोड बाजार के दुकानदारों को उपायुक्त की तरफ से छज्जे हटाने के लिए मिली सात दिन की अवधि मंगलवार की शाम को खत्म हो गई है। रेलवे रोड के दुकानदारों को नोटिस में दी अवधि भी पूरी हो गई है। ऐसे में निगम की तरफ से कभी भी तोड़फोड़ अभियान चलाया जाएगा। दिन में आमजनों को दिक्कत होने की वजह से अभियान दिन छुपे ही चलेगा। - डॉ. नरहरि बांगड़, निगम आयुक्त रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed