फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Defamation case...judge on leave, now hearing on December 13

Rohtak News: मानहानि केस...जज अवकाश पर, अब 13 दिसंबर को सुनवाई

Fri, 27 Oct 2023 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Defamation case...judge on leave, now hearing on December 13
रोहतक। जज के अवकाश पर होने के चलते जिला अदालत में वीरवार को मानहानि के केस में सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की सुनवाई 13 दिसंबर को होगी। भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ और विधायक बलजीत यादव भी अदालत में नहीं पहुंचे। वकील ने बताया कि दोनों पक्ष राजस्थान चुनाव में भी व्यस्त हैं। अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ के वकील जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि मार्च 2021 में अलवर में बहरोड़ के विधायक बलजीत यादव ने बाबा बालक नाथ योगी के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और निराधार आरोप लगाए। इन आरोपों के चलते बाबा बालक नाथ की मानहानि हुई है। क्योंकि बाबा बालक नाथ न केवल सांसद हैं, बल्कि मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत भी हैं। उनके अनुयायियों को विधायक के शब्दों से ठेस पहुंची है। सांसद की तरफ से जिला अदालत में 6 सितंबर 2021 को याचिका दायर की गई थी। याचिका के बाद तभी से जिला अदालत में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन


संत गोपालदास के खिलाफ दर्ज केस में सुनवाई 7 दिसंबर को
उधर, साल 2017 व 2018 में गो चरण को लेकर प्रदर्शन करने वाले संत गोपालदास के खिलाफ दो केस की जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। दोनों पक्षों की हाजिरी के बाद केस में सुनवाई की अगली तिथि 7 दिसंबर तय की गई है। आरोप है कि संतगोपाल दास ने अन्य लोगों के साथ मिलकर कानून तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed